Google ने अपने AI असिस्टेंट Gemini को सीधे Google Messages ऐप में इंटीग्रेट कर दिया है। अब Android यूजर्स को AI की मदद लेने के लिए अलग से Gemini ऐप खोलने की जरूरत नहीं होगी। वे अपने डिफॉल्ट मैसेजिंग ऐप के अंदर ही Gemini से बातचीत कर सकेंगे, मैसेज ड्राफ्ट कर पाएंगे, आइडिया ले सकेंगे और कई अन्य काम आसानी से कर सकेंगे।
AI चैटिंग का अनुभव होगा और बेहतर
Google Messages में क्या करेगा Gemini?
Google Messages में Gemini AI आने के बाद यूजर्स चैट के दौरान ही AI की मदद ले सकेंगे। यह फीचर केवल सवालों के जवाब देने तक सीमित नहीं है, बल्कि कई स्मार्ट काम भी कर सकता है। इसकी मदद से आप मैसेज का ड्राफ्ट तैयार कर सकते हैं, किसी विषय पर नए आइडिया सोच सकते हैं, ट्रिप या इवेंट की प्लानिंग कर सकते हैं, सामान्य बातचीत कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर फोटो के साथ भी AI से सवाल पूछ सकते हैं। Gemini, RCS (Rich Communication Services) चैट के साथ बेहतर तरीके से काम करता है और बातचीत के अनुसार सुझाव भी देता है।
165 से ज्यादा देशों में उपलब्ध
Google के अनुसार, Google Messages में Gemini AI का सपोर्ट 165 से अधिक देशों और कई भाषाओं में उपलब्ध कराया गया है। इसका उद्देश्य AI को रोजमर्रा की मैसेजिंग का हिस्सा बनाना है, ताकि यूजर्स बिना ऐप बदले अपनी उत्पादकता बढ़ा सकें।
Gemini इस्तेमाल करने के लिए क्या चाहिए?
- Android स्मार्टफोन होना चाहिए।
- फोन की भाषा Gemini द्वारा सपोर्ट भाषा होनी चाहिए।
- Google Messages का लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल होना चाहिए।
- व्यक्तिगत (Personal) Google Account होना चाहिए।
- Google Workspace या Family Link से मैनेज होने वाले अकाउंट पर यह फीचर उपलब्ध नहीं है।
- यूजर की उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
- फोन में RCS Chats ऑन होने चाहिए।
Google Messages में Gemini कैसे शुरू करें?
- अपने Android फोन में Google Messages ऐप खोलें।
- Gemini चैट पर टैप करें या Start Chat > Gemini विकल्प चुनें।
- पहली बार इस्तेमाल करते समय स्क्रीन पर दिखाई देने वाले निर्देशों को पूरा करें।
- अब अपना सवाल या प्रॉम्प्ट टाइप करें।
- चाहें तो Attach Media विकल्प से फोटो जोड़कर भी Gemini से सवाल पूछ सकते हैं।
- इसके बाद Send पर टैप करें और Gemini से बातचीत शुरू करें।
पहली बार चैट करते समय Google कुछ सुझाव भी दिखाता है, जिन पर टैप करके आप अलग-अलग तरह की बातचीत शुरू कर सकते हैं। Google ने साफ किया है कि Gemini के साथ होने वाली चैट एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड नहीं होती यानी इस फीचर का उपयोग करते समय संवेदनशील या निजी जानकारी साझा करने से बचना चाहिए।
