QR Code Scams: क्यूआर कोड स्कैन करते समय भूलकर भी न करें ये गलती, पड़ेगा पछताना

QR Code Scams: हाल ही में एक मामला सामने आया है जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता एक ऑनलाइन स्कैम का शिकार हो गईं। उन्हें ₹34,000 का चूना लगा है। पिछले कुछ समय में क्यूआर कोड स्कैन के कई मामले सामने आए हैं।

QR Code Scams: क्यूआर कोड स्कैम के मामले अब तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। ऑनलाइन बैंकिंग और इंस्टेंट पेमेंट के जमाने में स्कैमर्स के लिए क्यूआर कोड स्कैम सबसे आसान तरीका बन गया है। स्कैमर्स क्यूआर कोड के उपयोग में आसानी का फायदा उठाते हैं, यूजर्स को फिशिंग साइटों तक पहुंचाते हैं और संवेदनशील डेटा चोरी कर लेते हैं। यदि आप भी क्यूआर कोड स्कैन करके ऑनलाइन पेमेंट करते हैं तो यह खबर आपके लिए है। यहां हम क्यूआर कोड स्कैम और इससे बचने का तरीका बता रहे हैं।

क्यों खतरनाक है क्यूआर कोड स्कैन

मिंट की रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में एक मामला सामने आया है जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता एक ऑनलाइन स्कैम का शिकार हो गई। उसने ऑनलाइन सेकेंड-हैंड मार्केटप्लेस पर एक पुराना सोफा सेट बेचने की कोशिश की थी, लेकिन इसके बदले उन्हें ₹34,000 का चूना लग गया। पिछले कुछ समय में क्यूआर कोड स्कैन के कई मामले सामने आए हैं।

End of Feed