Google Map पर 'क्राइसिस अलर्ट' कैसे चेक करें? मुसीबत में फंसने से पहले ही बदल लें अपना रूट

प्राकृतिक आपदाएं कभी भी यात्रा में परेशानी पैदा कर सकती हैं। बाढ़, जंगल में लगी आग, भूकंप से हुए नुकसान या तेज तूफान के कारण रास्ते खतरनाक हो सकते हैं। ऐसे समय में Google Maps आपकी मदद करता है।

गर्मियों के सीजन में अगर कहीं घूमने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। दरअसर जब भी हम कहीं जा रहे होते हैं तो हमें नहीं मालूम होता है कि उस जगह के हालात कैसे हैं, मौसम कैसा है आदि। अगर आपको नई जगह जाने से पहले वहां से जुड़े क्राइसिस अलर्ट मिल जाएं तो काफी सहूलियत मिल जाएगी। इससे आप खतरनाक स्थितियों से बच सकते हैं। इन सब में आपकी मदद करेगा Google Map का खास फीचर।

Google Map

गूगल मैप अपने करोड़ों यूजर्स को कई तरह के शानदार फीचर्स उपलब्ध कराता है।(फोटो क्रेडिट-Digit)

आपको बता दें कि गूगल अपने करोड़ों यूजर्स की सहूलियत के लिए मैप में एक अलर्ट फीचर देता है। इससे आपको किसी जगह पर बाढ़, जंगल की आग, भूकंप,या तूफान समेत दूसरी आपातकालीन स्थितियों की जानकारी ले सकते हैं। इससे यात्रा करने वाले यह समझ सकते हैं कि उन्हें रास्ते में आगे बढ़ना चाहिए या नहीं। गूगल मैप का यह फीचर खासकर तब बहुत ही अधिक काम आता है जब मौसम खराब हो या फिर कोई प्राकृतिक आपदा हो जिनसे हालात तेजी से बदलते हैं।

End of Feed