Loan वाली कॉल्स से हमेशा के लिए मिल जाएगा छुटकारा, फोन पर ऑन कर लें ये एक सेटिंग

फोन में आने वाली आए दिन प्रमोशनल कॉल्स, लोन ऑफर जैसी कॉल्स ने मोबाइल यूजर्स को परेशाना कर रखा है। अगर आप भी ऐसी समस्या का सामना कर रहे हैं तो अब आपकी टेंशन खत्म होने वाली है। आप सिर्फ एक सेटिंग को ऑन करके फालतू कॉल्स से छुटकारा पा सकते हैं।

How to Stop Spam Calls: स्मार्टफोन आज के समय में हमारी डेली रूटीन लाइफ का अहम हिस्सा बन चुके हैं। अब मोबाइल फोन्स सिर्फ लोगों से कनेक्ट रहने का जरिया नहीं रहे। बैंकिंग, ऑनलाइन शॉपिंग, टिकट बुकिंग, ऑनलाइन पेमेंट समेत कई सारे काम अब फोन पर ही निर्भर हो गए हैं। इसलिए चाहकर भी इससे बहुत देर तक दूरी बनाए रखना बड़ा मुश्किल है। यह हमारे लिए एक जरूरी गैजेट बन चुका है लेकिन इसमें आने वाली फर्जी और स्पैम कॉल्स ने लोगों की परेशानी बढ़ा रखी है। आए दिन लोन ऑफर वाली कॉल्स ने लोगों का सिर दर्द बढ़ा दिया है। अगर आप भी ऐसी कॉल्स से परेशान हैं तो अब आपकी टेंशन खत्म होने वाली है।

Spam Calls iStock

आप अपने फोन की सेटिंग को बदलकर आसानी से प्रमोशनल कॉल्स से छुटकारा पा सकते हैं। (फोटो क्रेडिट-iStock)

आजकल के स्मार्टफोन काफी ज्यादा एडवांस हो चुके हैं। स्मार्टफोन कंपनियां अपने यूजर्स को एक से बढ़कर एक धांसू फीचर्स उपलब्ध कराते हैं। Samsung, Vivo, Oppo, Xiaomi, OnePlus और Google जैसी स्मार्टफोन मेकर कंपनी अपने यूजर्स को फोन्स पर टेलिमार्केटिंग और फर्जी लोन या फिर नौकरी वाली फेक कॉल्स से बचने के लिए फोन्स में इनबिल्ट फीचर्स देती हैं।

End of Feed