टेक एंड गैजेट्स

Poco ला रहा है 7000mAh बैटरी वाला धाकड़ स्मार्टफोन, कम कीमत में मिलेंगे जबरदस्त फीचर्स

अगर आप एक नया स्मार्टफोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। Xiaomi का सब ब्रैंड पोको एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी नए स्मार्टफोन को 7000mAh की बड़ी पॉवरफुल बैटरी से लैस कर सकती है।

Image

पोको भारतीय बाजार में लॉन्च करेगा धमाकेदार स्मार्टफोन। (फोटो क्रेडिट-Poco)

Poco Smartphone Launch: लो बजट सेगमेंट में पोको के स्मार्टफोन्स जमकर पॉपुलर है। अगर आप पोको के फैंस हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। कंपनी अपने फैंस के लिए और ग्राहकों के लिए एक नया स्मार्टफोन लाने जा रही है। अगर आप कम दाम में बड़ी बैटरी और स्मूथ डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन तलाश रहे हैं तो यह सब फीचर्स पोको के अपकमिंग स्मार्टफोन में मिलने वाले हैं। कंपनी का अपकमिंग स्मार्टफोन POCO M7 Plus हो सकता है जिसे कंपनी जल्द ही मार्केट में पेश कर सकती है।

Xiaomi का सब ब्रैंड अपने इस स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में 13 अगस्त को लॉन्च कर सकता है। ग्राहकों को अपनी तरफ लुभाने के लिए कंपनी इस फोन को मिडरेंज सेगमेंट में पेश कर सकती है। POCO M7 Plus में अट्रैक्टिव डिजाइन के साथ बड़ी बैटरी मिलने वाली है। अगर आप एक ऐसे स्मार्टफोन यूजर हैं जो अधिक वीडियो स्ट्रीमिंग करते हैं तो आपको यह स्मार्टफोन खूब पसंद आने वाला है।

पोको का अपकमिंग स्मार्टफोन मार्केट में पहले से मौजूद POCO M6 Plus का सक्सेसर हो सकता है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट में पर एक्टिव लैंडिंग पेज के मुताबिक अपकमिंग स्मार्टफोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। स्मार्टफोन को स्लिम रखने के लिए कंपनी फोन में सिलिकॉन बैटरी दे सकती है। लैंडिंग पेज से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी इसे फ्लिपकार्ट पर ही सेल करेगी।

POCO M7 Plus के संभावित फीचर्स

  • POCO M7 Plus में 6.9 इंच का फुल एचडी प्ल रेजोल्यूशन वाला बड़ा डिस्प्ले मिल सकता है।
  • स्मूथ परफॉर्मेंस के लिए कंपनी इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट दी सकती है।
  • स्मार्टफोन में कंपनी परफॉर्मेंस के लिए Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर दे सकती है।
  • स्मार्टफोन में कंपनी 7000mAh की बड़ी बड़ी बैटरी दे सकती है जो कि 33W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
  • फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा मिल सकता है।
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
  • स्मार्टफोन में 6GB तक की रैम और 128GB तक की स्टोरेज मिल सकती है।
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article