टेक एंड गैजेट्स

Flipkart Sale खत्म होने से पहले धड़ाम हुई Samsung Galaxy S24 Ultra की कीमत, हो गया सबसे बड़ा Price cut

Samsung Galaxy S24 Ultra को अब तक की सबसे कम कीमत में खरीदने का शानदार मौका है। ई-कॉर्मस वेबसाइट फ्लिपकार्ट ने फ्रीडम सेल खत्म होने से पहले इस 200 मेगापिक्सल वाले स्मार्टफोन की कीमत में बड़ी कटौती कर दी है। अभी आप इसे करीब 50 हजार रुपये तक की सीधी बचत के साथ खरीद सकते हैं।

Image

सैमसंग के प्रीमियम स्मार्टफोन की कीमत में आई बड़ी गिरावट। (फोटो क्रेडिट-Samsung)

Flipkart Freedom Sale Discount Offer: सैमसंग की अल्ट्रा सीरीज एक प्रीमियम कैटेगरी की स्मार्टफोन सीरीज है। इसके फीचर्स जितने ज्यादा तगड़े हैं उतनी ही ज्यादा इसकी कीमत है। अधिकांश लोग इसे खरीदने के लिए फेस्टिव सीजन सेल ऑफर का ही इंतजार करते हैं ताकि डिस्काउंट का फायदा मिल सके। अगर आप Samsung Galaxy S24 Ultra खरीदना चाहते हैं तो अब आपके पास आसान मौका है। फ्लिपकार्ट ने फ्रीडम सेल खत्म होने से पहले 200 मेगापिक्सल वाले इस स्मार्टफोन की कीमत में बड़ी कटौती कर दी है।

Samsung Galaxy S24 Ultra लॉन्च के बाद से ही अपने कैमरा और दूसरे फीचर्स को लेकर खूब सुर्खियों में रहा है। इस स्मार्टफोन में टाइटेनियम फ्रेम दिया गया है। इसके साथ ही इसमें IP68 रेटिंग भी मिलती है। अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जिसमें मजबूत बिल्ड क्वालिटी के साथ दमदार फीचर्स और सेगमेंट का बेस्ट कैमरा मिले तो आप इस स्मार्टफोन की तरफ जा सकते हैं। अगर आप आज फ्लिपकार्ट के ऑफर में लेने से चूकते हैं तो हो सकत है कि बाद में आपको हजारों रुपये एक्स्ट्रा देने पड़े।

Samsung Galaxy S24 Ultra की कीमत में बड़ी कटौती

फ्लिपकार्ट में इस स्मार्टफोन को 1,34,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। हालांकि अब आपको इसे खरीदने के लिए इतने अधिक रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कंपनी ग्राहकों को फ्रीडम सेल के मौके पर 40% का बंपर डिस्काउंट ऑफर दे रही है। इस ऑफर के साथ आप इसे 49,500 रुपये बचाकर सिर्फ 80,499 रुपये में खरीद सकते हैं। अगर आप इसे खरीदने के लिए Flipkart Axis Bank Credit Card इस्तेमाल करते हैं तो 5% कैशबैक के साथ एक्स्ट्रा बचत भी कर पाएंगे।

हजारों रुपये की और होगी बचत

फ्लिपकार्ट ने फ्रीडम सेल के मौके पर Samsung Galaxy S24 Ultra की कीमत में पहले ही भारी कटौती कर दी है। लेकिन कंपनी अपने फैंस को इसे और भी कम कीमत में खरीदने के लिए तगड़ा एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है। अगर आप 200 मेगापिक्सल वाले फोन को खरीदने के साथ ही अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज कराते हैं तो 57,850 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। हालांकि यह एक्सचेंज वैल्यू आपके फोन की वर्किंग और फिजिक कंडीशन पर ही निर्भर करेगी। इसलिए जरूरी नहीं है कि इस ऑफर की पूरी वैल्यू मिल जाए।

Samsung Galaxy S24 Ultra के फीचर्स

Samsung Galaxy S24 Ultra में सैमसंग टाइटेनियम फ्रेम के साथ ग्लास बैक पैनल दिया है। इस समार्टफोन को पानी और धूल से सेफ रखने के लिए IP68 की रेटिंग दी गई है। इस प्रीमियम फोन में आपको 6.8 इंच की एमोलेड स्क्रीन मिलती है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट, HDR10+ का सपोर्ट और 2600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास ऑर्मर दिया गया है।

Samsung Galaxy S24 Ultra आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 14 पर रन करता है। कंपनी ने परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन को Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर से लैस किया है। इस स्मार्टफोन में आपको 1TB तक की बड़ी स्टोरेज और 12GB तक की रैम मिलती है। फोटोग्राफी डिपॉर्टमेंट की बात करें तो इसके रियर में चार कैमरे मिलते हैं जिसमें 200+10+50+12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए आपको 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। सैमसंग ने इसे 5000mAh की बैटरी से लैस किया है जो कि 45W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article