टेक एंड गैजेट्स

ChatGPT पहले से ज्यादा हुआ एडवांस, अब AI चैटबॉट यूजर्स की मेंटल हेल्थ का भी रखेगा ध्यान

अगर आप अपने काम के लिए OpenAI के चैटबॉट का इस्तेमालल करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। कंपनी ने अपने एआई चैटबॉट को पूरी तरह से स्मार्ट बना दिया है। अब AI Chatbot यूजर्स के सवालों का जवाब देते समय उसकी मेंटल हेल्थ का भी ख्याल रखेगा।

Image

एआई चैटबॉट चैटजीपीटी पहले से ज्यादा हुआ स्मार्ट। (फोटो क्रेडिट-iStock)

ओपनएआई (OpenAI) ने जब से ChatGPT को लॉन्च किया है तब से वह इसे लगातार अपडेट कर रहा है। ग्राहकों की सुविधा और काम को आसान बनान के लिए कंपनी इसे लगातार एडवांस बना रही है। लॉन्च के बाद से इस एआई चैटबॉट में अब तक ढेर सारे फीचर्स जोड़े जा चुके हैं। अब कंपनी ने इसमें एक ऐसा फीचर दे दिया है कि चैटबॉट यूजर्स की मेंटल हेल्थ का भी ख्याल रखेगा। अगर कोई यूजर्स चैटबॉट से लगातार बात करता है या फिर इसे इस्तेमाल करता है तो उसे चैटबॉट की तरफ से ब्रेक लेने की सलाह मिलेगी।

यूजर्स को नया एक्सपीरियंस देने और इंटरैक्शन को हेल्दी बनाने के लिए कंपनी ने ChatGPT को पहले से ज्यादा एडवांस बना दिया है। अब एक टाइम लिमिट के बाद एआई चैटबॉट यूजर्स को ब्रेक लेने का सलाह देगा। कंपनी के मुताबिक उनका यह मकसद नहीं है कि लोग पूरी तरह से हर समय स्क्रीन पर ही चिपके रहें बल्कि लोग कुछ नया सीखें और एआई का इस्तेमाल काम की बात के लिए करें। काम पूरा होने के बाद लोग अपनी लाइफ के दूसरे काम पर भी फोकस कर सकें।

खास सवालों पर मिलेगा समझदारी वाला जवाब

ओपनएआई का चैटजीपीटी पहले से कहीं ज्यादा समझदार बन चुका है। अगर कोई यूजर भावनाओं या फिर रिश्तों से जुड़े सवाल पूछता है तो उसे सिर्फ हां या फिर ना में जवाब नहीं मिलेगा। यह एआई चैटबॉट यूजर्स को अलग अलग रास्ते अपनाने के लिए उसके नुकसान और फायदों को गिनाएगा। AI चैटबॉट अब यूजर्स को बिना किसी पक्षपात के सुझाव देगा। इमोशनल फीलिंग वाले सवाल पूछने पर चैटबॉट अब यूजर्स को खुद सोचने देगा और उसके जवाब के रिजल्ट को भी बताएगा।

ओपनएआई चैटजीपीटी को नेक्स्ट लेवल तक ले जा रहा है। कंपनी इसे समझदाल बनाने के लिए नए नए फीचर्स दे रही है। यह चैटबॉट अब इतना ज्यादा समझदार हो गया है कि अगर कोई यूजर किसी बात से परेशान है, टेंशन में है, अकेला महसूस कर रहा है या फिर वह किसी दुख में है तो ChatGPT उसे किसी भी तरह का गलत या फिर नुकसानदायक सलाह नहीं देगा। बल्कि वह यूजर्स को परेशानी खत्म करने के लिए किसी प्रोफेशनल्स से सलाह लेने की सलाह देगा।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article