Jio-Airtel से कितना अलग है Starlink, कीमत से लेकर स्पीड तक, यहां मिलेगा हर सवाल का जवाब

Starlink satellite internet: भारत में, यदि स्टारलिंक सर्विस लॉन्च होती है, तो यह दूरदराज और ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है, जहां परंपरागत इंटरनेट सर्विस उपलब्ध नहीं होती। स्टारलिंक को आमतौर पर एक स्थिर स्थान पर यूज किया जाता है, लेकिन अगर अतिरिक्त हार्डवेयर लगे, तो इसे चलती गाड़ियों, बोट्स, और हवाई जहाज में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

Starlink Satellite Internet: भारतीय टेलीकॉम जगह में आजकल सबसे ज्यादा स्टारलिंक की चर्चा है। Starlink, जो एलन मस्क की कंपनी SpaceX की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस है। यह सर्विस अब 100 से ज्यादा देशों में उपलब्ध है, लेकिन भारत में इसकी लॉन्च अभी भी रेगुलेटरी अप्रूवल और सुरक्षा कारणों से रुकी हुई है। अब जियो और एयरटेल दोनों ने स्पेसएक्स के साथ पार्टनरशिप कर ली है, जो स्टारलिंक की जल्द भारत में लॉन्चिंग का संकेत है। यदि स्टारलिंक भारत आता है तो इसकी कीमत और स्पीड कितनी होगी, इस बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।

End of Feed