11,000mAh बैटरी वाला Honor X9e Pro हुआ लॉन्च, 108MP के कैमरे से है लैस, जानें कीमत

दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी ऑनर की तरफ से बाजार में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया गया है जिसका नाम Honor X9e Pro है। इस स्मार्टफोन को IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिली है।

चीनी स्मार्टफोन कंपनी Honor ने ग्लोबल मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन Honor X9e Pro लॉन्च किया है। कंपनी ने इस फोन में बड़ी 11,000mAh बैटरी के साथ बेहद ब्राइट डिस्प्ले दिया है। फोन की स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 10,000 निट्स तक जाती है। इसके अलावा इसमें 108MP कैमरा और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

Android 16

ऑनर के इस स्मार्टफोन में आपको कई सारे तगड़े फीचर्स मिलने वाले हैं। (फोटो क्रेडिट-iStock)

आपको बता दें कि कंपनी ने Honor X9e Pro को फिलहाल मलेशिया में दो स्टोरेज ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में भी देखने को मिल सकता है।

End of Feed