13,500mAh बैटरी के साथ आ सकता है Honor का नया स्मार्टफोन, 7 इंच की मिलेगी बड़ी स्क्रीन!

स्मार्टफोन को लेकर लीक में दावा किया गया है कि Honor के आने वाले X-Series स्मार्टफोन में 6.96 इंच की डिस्प्ले दी जा सकती है। यानी यूजर्स को लगभग 7 इंच की बड़ी स्क्रीन मिलेगी। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 13,500mAh की बैटरी हो सकती है।

स्मार्टफोन की दुनिया में अब बड़ी बैटरी देने की होड़ तेज होती नजर आ रही है। अभी तक 10,000mAh बैटरी वाले फोन चर्चा में थे, लेकिन Honor इससे भी एक कदम आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है। सामने आई नई रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी एक ऐसे स्मार्टफोन पर काम कर रही है, जिसमें 13,500mAh की विशाल बैटरी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा फोन में करीब 7 इंच की बड़ी स्क्रीन भी दी जा सकती है।

Honor (4)

अपकमिंग स्मार्टफोन में आपको दमदार फीचर्स मिलने वाले हैं।

माना जा रहा है कि यह नया डिवाइस Honor की X-Series का हिस्सा होगा। मशहूर टिप्स्टर Digital Chat Station ने चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर इस फोन से जुड़ी जानकारी साझा की है। लीक के अनुसार, कंपनी इसे चीनी नववर्ष से पहले बाजार में उतार सकती है। हालांकि, अभी तक Honor ने इस स्मार्टफोन के नाम या लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

End of Feed