10,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ 13 इंच डिस्प्ले वाला टैबलेट, जानें कीमत और इसके फीचर्स

Honor Pad X9 Max को कंपनी ने मल्टी टास्किंग को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है। इसलिए आपको इस डिवाइस में डेली रूटीन वर्क से लेकर हैवी टास्क वाले कामों में शानदार परफॉर्मेंस मिलने वाली है। इसमें आपको Snapdragon 6s 4G Gen 2 चिपसेट का सपोर्ट मिलने वाला है।

मूवीज, वेब सीरीज, स्पोर्ट्स कंटेंट देखने का असली मजा बड़े डिस्प्ले वाले डिवाइस में ही आता है। पिछले कुछ सालों में टैबलेट की डिमांड तेजी से बढ़ी है और टेक कंपनियां भी लगातार नए-नए टैबलेट को लॉन्च कर रही हैं। अगर आप एक नया टैबलेट खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी ऑनर ने बाजार में एक नया धमाकेदार टैबलेट Honor Pad X9 Max को लॉन्च कर दिया है। इस टैबलेट में आपको कॉम्पैक्ट साइज वाले लैपटॉप की तरह 13 इंच की बड़ी डिस्प्ले मिलने वाली है। सिर्फ बड़ी बैटरी ही नहीं कंपनी ने इसमें बड़ी बैटरी का भी सपोर्ट दिया है।

Honor (3)

ऑनर के इस टैबलेट में आपको कई सारे तगड़े फीचर्स मिलने वाले हैं। (फोटो क्रेडिट-Honor)

Honor Pad X9 Max की कीमत

Honor Pad X9 Max को कंपनी ने प्रीमियम सेगमेंट में लॉन्च किया है। इसकी कीमत की बात करें तो इसे UK में £349.99 (लगभग 45,000 रुपये) से शुरू किया है। यह कीमत इसके 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की है। इसका दूसरा वेरिएंट 6GB+256GB स्टोरेज के साथ आता है। इसे कंपनी ने £449.99 (लगभग 58,000 रुपये) में लॉन्च किया गया है।

End of Feed