HMD ने लॉन्च किए 2500 से भी कम कीमत वाले दो शानदार फोन, UPI और Youtube का मिलता है सपोर्ट

HMD 105 4G HMD 110 4G: फीचर फोन की एक खासियत यह है कि इनमें बिना इंटरनेट के भी सुरक्षित यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) पेमेंट करने की सुविधा मिलती है।

HMD 105 4G, HMD 110 4G: नोकिया की पेरेंट कंपनी एचएमडी ने भारत में दो नए फीचर फोन एचएमडी 105 4जी और एचएमडी 110 4जी को लॉन्च कर दिया है। दोनों फोन के साथ UPI पेंमेंट की सुविधा और यूट्यूब वीडियो का सपोर्ट मिलता है। दोनों फीचर फोन के साथ वायरलेस FM रेडियो और 23 भाषाओं का सपोर्ट मिलता है।

HMD 105 4G, HMD 110 4G Price: कीमत

HMD 110 4G ब्लू और टाइटेनियम शेड जबकि HMD 105 4G ब्लैक, सियान और पिंक कलर में आता है। कीमत की बात करें तो HMD 105 4G की कीमत 2,199 रुपये और HMD 110 4G की कीमत 2,399 रुपये है। फोन को ई-कॉमर्स साइट्स और कंपनी की ऑफिशियल इंडिया वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा।

End of Feed