New year 2024 Wishes Post Status in Sanskrit: नए साल 2024 एक नई शुरुआत और नए अवसरों की आशा करते हैं। नया साल पुराने से नए और नकारात्मकता से सकारात्मकता का प्रतीक है। नया साल अपनों को खुशी के उत्सव में एक साथ लाता है। इस दिन आप पिछले वर्ष पर विचार करते हैं और नए साल के नए संकल्प लेते हैं। नए साल को अपने और अपनों के साथ शुभकामनाओं से मनाएं। इस साल आप संस्कृत में नव वर्ष की शुभकामनाएं दे सकते हैं।
Happy New year 2024 in Sanskrit
New year 2024 Wishes WhatsApp Status in Sanskrit: नव वर्ष 2024 के लिए संस्कृत स्टेटस
1. सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः। सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चिद् दुःखभाग्भवेत।।
अर्थ- सभी सुखी होवें, सभी रोगमुक्त रहें। मंगलमय घटनाओं के साक्षी बनें और किसी को भी दुःख का भागी न बनना पड़े।
New year 2024 Wishes in Sanskrit
2. ब्रह्मध्वज नमस्तेऽस्तु सर्वाभीष्टफलप्रद। प्राप्तेऽस्मिन् वत्सरे नित्यं मद्गृहे मङ्गलं कुरु॥
अर्थ- सभी मनोवांछित फल प्रदान करने वाले ब्रह्मध्वज को हम प्रणाम करते हैं, यह नववर्ष सभी के लिए मंगलमय हो।
New year 2024 Wishes in Sanskrit
3. सूर्य संवेदना पुष्पे, दीप्ति कारुण्यगंधने। लब्ध्वा शुभं नववर्षेऽस्मिन कुर्यात्सर्वस्य मंगलम्॥
अर्थ- जिस तरह सूर्य प्रकाश देता है, संवेदना करुणा को जन्म देती है, फूल हमेशा महकता रहता है। उसी तरह, नया साल आपके लिए हर दिन, हर पल मंगलमय हो।
New year 2024 Wishes in Sanskrit
4. सर्वस्तरतु दुर्गाणि सर्वो भद्राणि पश्यतु।सर्वः कामानवाप्नोतु सर्वः सर्वत्र नन्दतु।
अर्थ- सब लोग कठिनाइयों को पार करें, कल्याण ही कल्याण देखें, सभी की मनोकामना पूर्ण हो, सभी हर परिस्थिति में आनंदित हो।
New year 2024 Wishes in Sanskrit
5.अवतु प्रीणातु च त्वां भक्तवत्सलः ईश्वरः।
नववर्षशुभकामनाः/शुभाशयाः/शुभाकाङ्क्षाः।
अर्थ-भगवान आपकी सुरक्षा करें और आप पर कृपा बनाएं रखे। नववर्ष की शुभकामनाएं।
New year 2024 Wishes in Sanskrit
6. आशासे यत् नववर्षं भवतु मङ्गलकरम् अद्भुतकरञ्च।
जीवनस्य सकलकामनासिद्धिरस्तु।
अर्थ- हमें उम्मीद है कि नया साल आपके लिए एक सुखद आश्चर्य लेकर आएगा, आप जीवन में जो कुछ भी चाहते हैं, वह आपको मिले।
7. नववर्षस्य शुभाशयाः/ शुभाकाङ्क्षाः।
अर्थ- नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ।
8. नववर्षस्य शुभाशया ।
अर्थ- आपका नव वर्ष मंगलमय हो।
9.नववर्षोऽयं शुभमस्तु !
अर्थ- आपका नव वर्ष मंगलमय हो.
10.नववर्षं नवचैतन्यं ददातु ।
अर्थ- नया साल एक नया जीवन लेकर आये।
