Basant Panchami Special Quotes Message In Hindi: आज बसंत पंचमी है। भारत में यह पावन पर्व बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। यह त्योहार हिंदू महीने माघ में मनाया जाता है, जो ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार जनवरी और फरवरी के बीच आता है। यह बसंत ऋतु की शुरुआत का प्रतीक है, जो जीवन के सभी पहलुओं में नए जीवन और नई शुरुआत से जुड़ा है। बसंत पंचमी को सरस्वती पूजा के रूप में भी जाना जाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, इसी दिन भगवान ब्रह्मा ने ब्रह्मांड का निर्माण किया था। यहां हम बसंत पंचमी के लिए खास मैसेज, स्टेटस और शुभकामनाएं संदेश बता रहे हैं।
Basant Panchami Special Quotes Message
Basant Panchami Special Quotes Message: ऐसे दें बसंत पंचमी की शुभकामनाएं
1. या देवी सर्वभूतेषु बुद्धि-रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
सरस्वती पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!
2. पीले-पीले सरसों के फूल,
पीले उड़े पतंग,
रंग बरसे पीला और छाए सरसों की उमंग,
आपके जीवन में रहे सदा बसंत के रंग।
हैप्पी बसंत पंचमी
3. सरस्वती पूजा का प्यारा त्योहार,
जीवन में लाएगा खुशी अपार।
सरस्वती विराजे आपके घर,
शुभकामना हमारी करें स्वीकार।
बसंत पंचमी की बधाई!
4. जीवन का यह बसंत,
आप सबको खुशियां दे अनंत।
प्रेम और उत्साह का,
भर दे जीवन में रंग।
हैप्पी बसंत पंचमी 2024
5. वीणा लेकर हाथ में,
मां सरस्वती सदा रहें आपके साथ।
मिले मां का आशीर्वाद आपको हर दिन,
हैप्पी बसंत पंचमी 2024
6. सहस शील हृदय में भर दे,
जीवन त्याग से भर दे,
संयम सत्य स्नेह का वर दे।
मां सरस्वती आपके जीवन में उल्लास भर दें।
बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
7. मां सरस्वती सभी को ज्ञान का भंडार दें।
बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
8. मां सरस्वती आपके घर में अपार खुशियां और प्यार लेकर आएं।
आप सभी को बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
हैप्पी बसंत पंचमी!
9. सरस्वती पूजा का यह प्यारा त्यौहार,
जीवन में लाएगा खुशियां अपार,
सरस्वती विराजे आपके द्वार,
शुभकामनाएं हमारी करें स्वीकार।
आप सभी को बसंत पंचमी व सरस्वती पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।
10. मंदिर की घंटी, आरती की थाली,
नदी के किनारे सूरज की लाली।
जिंदगी में आए खुशियों की बहार,
हैप्पी बसंत पंचमी!
