GTA 6 लॉन्च होते ही छाया! प्री-सेल से छापे ₹9500 करोड़, गेम बनाने में बेंगलुरु के 1600 डेवलपर शामिल

ग्रांड थेफ्ट ऑटो (GTA) 6 को भारत सहित दुनियाभर में लॉन्च कर दिया गया है। तमाम गेमर्स के बीच इसे लेकर ऐसी दीवानगी है कि कंपनी को प्री सेल्स से ही करीब 9500 करोड़ की कमाई का अनुमान है।

GTA 6 Launch India: Grand Theft Auto (GTA) 6 आखिरकार भारत समेत दुनियाभर में लॉन्च हो गया है। 13 साल के लंबे इंतजार के बाद Rockstar Games का यह बहुप्रतीक्षित वीडियो गेम एक बार फिर गेमर्स को Vice City की दुनिया में ले आया है। लॉन्च से पहले ही करीब $1 अरब (₹9500 करोड़) के प्री-ऑर्डर ने पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया है। गेम की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कई कंपनियों ने कर्मचारियों को गेम खेलने के लिए छुट्टी तक दी है।

gta 6 lunched

भारत सहित दुनियाभर में लॉन्च हुआ GTA6

दुनिया के सबसे चर्चित वीडियो गेम फ्रेंचाइजी में शामिल Grand Theft Auto (GTA) का 6th एडिशन गुरुवार, 19 नवंबर को भारत में लॉन्च हो गया। गेमर्स को इसका इंतजार 2013 से था, जब GTA 5 रिलीज हुआ था। करीब 13 साल बाद आए इस नए एडिशन ने गेमिंग की दुनिया में हलचल मचा दी है। GTA 6 को PlayStation 5 और Xbox Series X|S पर खेला जा सकता है।

End of Feed