High risk warning: अगर आपके पास आईफोन है तो आपके लिए काम की खबर है। फ्रॉड, स्कैम और मैलवेयर अटैक से मोबाइल यूजर्स को बचाने के लिए सरकार और टेलिकॉम कंपनियां लगातार नए-नए कदम उठा रही हैं। इससे संबंधित अलर्ट भी मोबाइल यूजर्स को समय-समय पर दिए जाते हैं। अब सरकार की तरफ से आईफोन यूजर्स के लिए एक बार फिर से अलर्ट जारी किया गया है। भारत सरकार की एजेंस CERT-IN (Indian Computer Emergency Response Team) की तरफ से यह अलर्ट जारी किया गया है। आइए आपको इसके बारे में डिटेल से जानकारी देते हैं।
करोड़ों यूजर्स के लिए जारी हुआ बड़ा अलर्ट। (फोटो क्रेडिट-iStock)
डिवाइस में सिक्योरिटी कमजोरी
CERT-IN के की तरफ से जारी चेतावनी के मुताबिक iPhone, Apple Watch, iPad, Mac और Vision Pro समेत दूसरे डिवाइस में बेहद खतरनाक सिक्योरिटी कमजोरी पाई गई है। डिवाइस पर मिली यह कमजोरियां इतनी खतरना हैं कि हैकर्स और स्कैमर्स आसानी से इनका फायदा उठाकर डिवाइस पर अपना कंट्रोल बना सकते हैं। इसके साथ ही वे यूजर्स का पर्सनल डाटा भी चुरा सकते हैं।
CERT-IN के मुताबिक उन यूजर्स को स्कैम या फिर हैकर्स के अटैक का खतरा सबसे ज्यादा है जो आज भी पुराने सॉफ्टवेयर पर अपने डिवाइस को चला रहे हैं। अगर आपके पास आईफोन है और वह iOS 18.6 से पुराने वर्जन परचल रहा है तो यह आपके लिए काफी घातक हो सकता है। अगर आपके iPad है और यह OS 17.9.9 या 18.6 वर्जन से पहले के OS पर रन कर रहा है तो आपको अलर्ट हो जाना चाहिए।
इन ओएस वर्जन के लिए भी है बड़ा खतरा
एप्पल और आईपैड यूजर्स की तरह मैक यूजर्स को भी अलर्ट रहने की सलाह दी गई है। अगर आपका Mac डिवाइस macOS Sequoia 15.6, macOS Sonoma 14.7.7 या फिर पुराने macOS Ventura 13.7.7 से पुराने वर्जन पर चल रहा है तो आपके डेटा को नुकसान पहुंच सकता है। ठीक इसी तरह watchOS 11.6, tvOS 18.6 और visionOS 2.6 से पुराने वर्जन वाले यूजर्स भी खतरे में हैं।
पुराने वर्जन वाले ओएस में चल रहे डिवाइस को हैकर्स आसानी से अपना निशाना बना सकते हैं। हैकर्स ऐसे डिवाइसेस पर आसानी से मैलवेयर इंस्टाल कर सकते हैं और डिवाइस का कंट्रोल पा सकते हैं। इसकी मदद से वे यूजर्स का जरूरी पर्सनल डेटा चुरा सकते हैं और इसका गलत इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे में आपको बेहद सतर्क और अलर्ट रहने की जरूरत है।
यूजर्स तुरंत करें ये काम
CERT-IN ने यूजर्स से फ्रॉड, स्कैम और हैकर्स से बचने के लिए तुरंत अपने डिवाइस को लेटेस्ट सॉफ्टवेयर में अपडेट करने की सलाह दी है। इन सभी सिक्योरिटी खतरों से बचन के लिए कंपनी ने नए सॉफ्टवेयर अपडेट जारी किए है जिसे तुरंत इंस्टाल करना चाहिए। अगर आप लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट करना चाहते हैं तो आपको अपने डिवाइस की सेटिंग ऑप्शन पर जाना होगा। इसके बाद आपको सॉफ्टवेयर अपडेट में जाकर उसे अपडेट करना होगा।
