टेक एंड गैजेट्स

सावधान: बहुत ही खतरनाक है गूगल का यह एआई टूल, आपके घर का दरवाजा लॉक कर सकते हैं हैकर्स

यह बग इतना बड़ा है कि इसका फायदा हैकर्स भी उठा सकते हैं। शोधकर्ताओं का दावा है कि गूगल कैलेंडर में एक प्रॉम्प्ट डालकर किसी भी स्मार्ट होम डिवाइस को हैक किया जा सकता है। बता दें कि स्मार्ट होम डिवाइस में स्मार्ट डोर लॉक से लेकर स्मार्ट बल्ब, स्मार्ट टीवी, स्मार्ट स्पीकर आदि आते हैं।

Image

Hacker/AI

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल आज हर जगह हो रहा है। स्मार्ट होम से लेकर स्मार्ट टीवी तक में एआई इस्तेमाल हो रहा है, लेकिन एआई के साथ एक बड़ी दिक्कत यह है कि यह अभी अनियंत्रित है। कहने का मतलब है कि ना तो इसे अभी तक पूरी तरह से समझा गया है और ना ही कंट्रोल किया गया है। एआई के कारण लोगों की जिंदगी आसान हो रही है, लेकिन साथ ही इस पर हमारी निर्भरता भी बढ़ रही है और यही बहुत ही खतरनाक है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि एआई को लेकर एक ऐसी खबर आई है जिसने सभी को डरा दिया है।

आपके ही घर में आपको लॉक कर सकता है एआई

हाल ही में एक रिपोर्ट आई है जिसमें दावा किया जा रहा है कि Google Gemini AI असिस्टेंट में एक बड़ा बग है। यह बग इतना बड़ा है कि इसका फायदा हैकर्स भी उठा सकते हैं। शोधकर्ताओं का दावा है कि गूगल कैलेंडर में एक प्रॉम्प्ट डालकर किसी भी स्मार्ट होम डिवाइस को हैक किया जा सकता है। बता दें कि स्मार्ट होम डिवाइस में स्मार्ट डोर लॉक से लेकर स्मार्ट बल्ब, स्मार्ट टीवी, स्मार्ट स्पीकर आदि आते हैं।

Wired की एक रिपोर्ट के मुताबिक जब कोई यूजर समरी के लिए कैलेंडर को कमांड देता है तो उसी समय यह गूगल होम एजेंट पर मैलिसस यानी संदिग्ध प्रोम्प्ट ट्रिगर होता है और गूगल एआई एजेंट बिना कहे दरवाजे बंद करना, लाइट्स को ऑफ करना जैसे फैसले ले लेता है।

गूगल जेमिनी की इस खामी को हाल ही में ब्लैक हैट साइबर सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में दिखाया गया है। शोधकर्ताओं की टीम ने इसकी जानकारी इसी साल फरवरी में गूगल को दी थी, हालांकि अभी तक गूगल ने इसके बारे में आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं दिया है।

तो यदि आप भी गूगल जेमिनी या किसी भी अन्य एआई टूल का इस्तेमाल करते हैं तो आपको बहुत ही सावधान रहने की जरूरत है। आप एआई टूल का इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन इसे पूरी तरह एक्सेस ना दें। इसके अलावा बेहतर होगा कि स्मार्ट होम डिवाइस के साथ लिंक ना करें।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article