टेक एंड गैजेट्स

Grok AI: गाली-गलौच मामले में सरकार का हस्तक्षेप, एआई चैटबॉट की होगी जांच

Grok AI abusive language: सूत्रों के मुताबिक, मंत्रालय इस मामले और उन कारकों की जांच करेगा जिनकी वजह से चैटबॉट ने अपशब्दों का इस्तेमाल किया। सूत्रों ने कहा, ‘‘हम संपर्क में हैं, हम उनसे (एक्स) बात कर रहे हैं कि ऐसा क्यों हो रहा है और क्या मुद्दे हैं। वे हमसे संवाद कर रहे हैं।

Image

Grok AI

Grok AI abusive language: सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ के एआई चैटबॉट ‘ग्रोक’ की तरफ से दिए जाने वाले जवाबों में हिंदी अपशब्दों का भी इस्तेमाल करने की घटना की सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय जांच करेगा। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि मंत्रालय ग्रोक के स्तर पर अपशब्दों के इस्तेमाल को लेकर सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ के संपर्क में है।

सूत्रों के मुताबिक, मंत्रालय इस मामले और उन कारकों की जांच करेगा जिनकी वजह से चैटबॉट ने अपशब्दों का इस्तेमाल किया। सूत्रों ने कहा, ‘‘हम संपर्क में हैं, हम उनसे (एक्स) बात कर रहे हैं कि ऐसा क्यों हो रहा है और क्या मुद्दे हैं। वे हमसे संवाद कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि आईटी मंत्रालय इस मामले की जांच भी कर रहा है। आईटी मंत्रालय इस मुद्दे पर विचार कर रहा है और उन कारकों की जांच करने की योजना बना रहा है, जिनके कारण चैटबॉट ने अनुचित भाषा का इस्तेमाल किया।

एलन मस्क के स्वामित्व वाले मंच एक्स पर पेश होने के बाद शक्तिशाली एआई चैटबॉट ग्रोक ने हाल ही में अपने तीखे अंदाज से चौंका दिया। इसने उपयोगकर्ताओं के उकसाए जाने पर हिंदी में अपशब्दों से भरी भाषा का भी इस्तेमाल किया। इसकी बेलौस प्रतिक्रियाओं ने यूजर्स को भ्रमित कर दिया और सोशल मीडिया पर एआई के भविष्य को लेकर नई बहस शुरू हो गई।

इनपुट-भाषा

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article