टेक एंड गैजेट्स

भारत में लॉन्च हुआ Google Pixel 9a, दमदार कैमरा और बड़ी बैटरी के साथ Iphone 16e को देगा टक्कर

Google Pixel 9a launched in India: Pixel 9a में 6.3 इंच का बड़ा Actua pOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2700 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। स्मार्टफोन में Google Tensor G4 चिपसेट, Titan M2 सिक्योरिटी चिप और डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है।

Image

Google Pixel 9a

Google Pixel 9a launched in India: गूगल ने आखिरकार भारत में अपने नए पिक्सल फोन Google Pixel 9a को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को किफायती फोन के तहत पेश किया गया है। इस फोन में Pixel 9 Series वाला ही चिपसेट मिलता है। इसके अलावा फोन में 48MP प्राइमरी रियर कैमरा और 5100mAh की बड़ी बैटरी पैक की गई है। फोन की सबसे खास बात यह है कि इसके साथ कंपनी ने 7 साल के अपडेट देने का वादा किया है।

Google Pixel 9a Price: भारत में कीमत

गूगल पिक्सल 9ए को चार शानदार कलर- आइरिस, ऑब्सिडियन, पीयनी और पोर्सिलन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। यह सिंगल 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट में आता है और इसकी कीमत 49,999 रुपये है। फोन को अप्रैल से खरीदा जा सकेगा।

Google Pixel 9a Specifications: डिस्प्ले और स्पेसिफिकेशन

Pixel 9a में 6.3 इंच का बड़ा Actua pOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2700 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इसमें Pixel 8a से 35% ज्यादा ब्राइटनेस है. स्मार्टफोन में Google Tensor G4 चिपसेट है, जो Titan M2 सिक्योरिटी चिप के साथ आता है।

Pixel 9a एंड्रॉइड 15 के साथ आता है और कंपनी ने इसके साथ 7 साल तक OS अपडेट और Pixel Drops देने का वादा किया है।

Google Pixel 9a Camera, Battery: कैमरा और बैटरी

गूगल पिक्सल के नए फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 48MP का मेन कैमरा और 13MP का अल्ट्रावाइड लेंस है। वहीं आगे की तरफ सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन के साथ 5100mAh की बैटरी और 33W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article