टेक एंड गैजेट्स

Realme का खूबसूरत फोन हुआ लॉन्च, 16,999 में मिलेगा 1.5K डिस्प्ले और 50MP AI कैमरा

Realme P3 Ultra 5G, Realme P3 5G: Realme P3 Ultra 5G में 6.83 इंच 1.5K क्वाड-कर्व्ड स्क्रीन, 2,500Hz टच सैंपलिंग रेट, मीडियाटेक डायमेंसिटी 8350 Ultra चिपसेट मिलता है। वहीं Realme P3 5G में 6.67 इंच AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 2,000 निट्स पीक ब्राइटनेस, 1.500 निट्स टच सैंपलिंग रेट और ProXDR सपोर्ट मिलता है।

Image

Realme P3 Ultra 5G (Image-Realme)

Realme P3 Ultra 5G, Realme P3 5G: रियलमी ने भारत में अपने दो खूबसूरत फोन Realme P3 Ultra 5G और Realme P3 5G को लॉन्च कर दिया है। यह फोन कम कीमत में आते है लेकिन कई दमदार फीचर्स से लैस है। अल्ट्रा वेरियंट में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 अल्ट्रा SoC और बेस मॉडल में स्नैपड्रैगन 6 जेन 4 चिपसेट मिलता है। दोनों स्मार्टफोन 6,000mAh की बैटरी और AMOLED डिस्प्ले से लैस किया गया है।

Realme P3 Ultra 5G, Realme P3 5G Price: कितनी है कीमत

Realme P3 5G यानी बेस वेरियंट की कीमत 16,999 रुपये से शुरू होती है। वहीं 8GB रैम और 128GB स्टोरेज की कीमत 17,999 रुपये और 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है। इन मॉडल के साथ कंपनी 2,000 रुपये के बैंक ऑफर भी दे रही है। इस मॉडल को कॉमेट ग्रे, नेबुला पिंक और स्पेस सिल्वर शेड्स में खरीदा जा सकेगा।

वहीं Realme P3 Ultra 5G के बेस वेरिएंट को 3,000 रुपये तक के बैंक ऑफर और 1,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट के साथ 22,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। Realme P3 Ultra 5G के 8GB + 128GB ऑप्शन की कीमत 26,999 रुपये, 8GB + 256GB की कीमत 27,999 रुपये और 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है। यह फोन नेप्च्यून ब्लू और ओरियन रेड कलर ऑप्शन में वीगन लेदर फिनिश में आता है।

Realme P3 Ultra 5G Specs: खासियत

Realme P3 Ultra 5G में 6.83 इंच 1.5K क्वाड-कर्व्ड स्क्रीन, 2,500Hz टच सैंपलिंग रेट, मीडियाटेक डायमेंसिटी 8350 Ultra चिपसेट के साथ 12GB तक LPDDR5x रैम और 256GB तक UFS 3.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज है। Realme P3 Ultra 5G में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX896 प्राइमरी रियर सेंसर है जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ आता है। फोन में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड शूटर भी है। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।

Realme P3 5G Specs: खासियत

Realme P3 5G में 6.67 इंच AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 2,000 निट्स पीक ब्राइटनेस, 1.500 निट्स टच सैंपलिंग रेट और ProXDR सपोर्ट मिलता है। Realme P3 5G में 50 मेगापिक्सल का मेन रियर सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है। इसमें भी 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है।

दोनों ही फोन में 6,000mAh की बैटरी है। बेस वर्जन 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग तो अल्ट्रा ऑप्शन 80W AI बाईपास चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article