सरकार का बड़ा दावा: 12 साल में एक कप चाय से भी सस्ते हुए डेटा प्लान, 269 रु. से घटकर 8 रु. प्रति GB हुई कीमत

सरकार का दावा है कि इंटरनेट को देश के हर वर्ग तक पहुंचाने की दिशा में काम हो रहा है और डिजिटल इंडिया का लक्ष्य एक मजबूत डिजिटल समाज तैयार करना है। इसमें डेटा की कीमत ने अहम भूमिका निभाई है।

मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने के मौके पर सरकार अपनी उपलब्धियां गिना रही है। इनमें डिजिटल इंडिया अभियान और देश में इंटरनेट कनेक्टिविटी का विस्तार एक प्रमुख उपलब्धि के तौर पर पेश किया जा रहा है। सरकार के अनुसार, पिछले एक दशक में भारत में मोबाइल डेटा की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है, जिससे आम लोगों के लिए इंटरनेट पहले के मुकाबले काफी सस्ता और सुलभ हुआ है।

India slashed mobile data prices by 97%,

सरकार का बड़ा दावा: 12 साल में एक कप चाय से भी सस्ते हुए डेटा प्लान, 269 रु. से घटकर 8 रु. प्रति GB हुई कीमत

269 रुपये प्रति GB से घटकर 8 रुपये प्रति GB हुआ डेटा

दूरसंचार विभाग (DoT) की ओर से एक्स पर किए गए एक पोस्ट के अनुसार साल 2014 में भारत में मोबाइल डेटा की कीमत करीब 269 रुपये प्रति GB थी, जो 2026 तक घटकर लगभग 8 रुपये प्रति GB रह गई है यानी मोबाइल डेटा की कीमतों में करीब 97 प्रतिशत की कमी आई है। सरकार का कहना है कि सस्ते डेटा ने देश में डिजिटल सेवाओं के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया है और इंटरनेट अब आम भारतीयों की रोजमर्रा की जरूरतों का हिस्सा बन चुका है।

End of Feed