सरकारी चेतावनी! क्या आपके मोबाइल पर आया भारत सरकार का यह अलर्ट मैसेज, जानें क्या करना है तुरंत

Government Warning: फेस्टिव सीजन में साइबर स्कैम की घटनाएं बहुत ही तेजी से बढ़ते हैं। आए दिन लोग ऑफर्स के चक्कर में स्कैम के शिकार हो जाते हैं। ऐसे में सरकार की ओर से समय-समय पर लोगों के लिए साइबर अलर्ट जारी किए जाते हैं। कई बार दूरसंचार विभाग की ओर से इस तरह के अलर्ट वाले मैसेज भेजे जाते हैं और कई बार सीईआरटी-इन (CERT-In) की ओर से मैसेज भेजे जाते हैं। इस बार भी दूरसंचार विभाग ही एक अलर्ट भेज रहा है।

त्योहारी सीजन के बीच भारत सरकार ने देश के करोड़ों मोबाइल यूजर्स को फ्रॉड से बचने के लिए अलर्ट मैसेज भेजा है। इस बार का यह मैसेज दूरसंचार विभाग की ओर से भेजा गया है, जिसमें लोगों से बॉटवेयर से बचने के लिए बॉट रिमूवल टूल डाउनलोड करने की अपील की गई है। सबसे खास बात यह है कि ये टूल फ्री हैं जिन्हें आप सरकार की साइट से डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकते हैं। आइए इस मैसेज और अलर्ट के बारे में विस्तार से जानते हैं...

Government Warning For All Users

Government Warning For All Users/Photo- Timesnowhindi

सरकारी अलर्ट में क्या कहा गया है?

यह मैसेज दूरसंचार विभाग की ओर से भेजा जा रहा है। मैसेज में लोगों को साइबर सुरक्षित रहने के लिए सचेत किया गया है। इसमें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि अपने डिवाइस को बॉटनेट संक्रमण (botnet infection) और मालवेयर से सुरक्षित रखने के लिए, सीईआरटी-इन (CERT-In), जो कि भारत सरकार की एक संस्था है, csK.gov.in वेबसाइट से "फ्री बॉट रिमूवल टूल" डाउनलोड करें।

End of Feed