टेलीग्राम पर सरकार सख्त: पायरेटेड कंटेंट हटाने का नोटिस, 15 दिन में मांगी एक्शन रिपोर्ट

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने टेलीग्राम को निर्देश दिया है कि वह प्लेटफॉर्म पर फिल्में और ओटीटी कंटेंट के अवैध रूप से शेयर होने पर रोक लगाने के लिए तुरंत जरूरी कदम उठाए। सरकार ने टेलीग्राम से यह भी कहा है कि वह 15 दिनों के अंदर बताए कि इस दिशा में क्या कार्रवाई की गई है।

केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम (Telegram) पर पायरेटेड फिल्मों, वेब सीरीज और अन्य कॉपीराइट वाले ऑडियो-विजुअल कंटेंट को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (I&B Ministry) ने टेलीग्राम को आधिकारिक नोटिस जारी करते हुए प्लेटफॉर्म पर मौजूद ऐसे कंटेंट को हटाने, निगरानी व्यवस्था मजबूत करने और इस दिशा में उठाए गए कदमों की 15 दिनों के भीतर एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) सौंपने का निर्देश दिया है।

Telegram news

सरकार ने टेलीग्राम से इस मामले में जवाब मांगा है।

OTT प्लेटफॉर्म्स की शिकायत के बाद कार्रवाई

सूत्रों के अनुसार, कई OTT प्लेटफॉर्म्स और कॉपीराइट धारकों ने शिकायत की थी कि उनकी फिल्में, वेब सीरीज और अन्य प्रीमियम कंटेंट टेलीग्राम के चैनलों और ग्रुप्स के माध्यम से अवैध रूप से साझा किए जा रहे हैं। इससे कंटेंट निर्माताओं और डिजिटल स्ट्रीमिंग कंपनियों को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। इन शिकायतों के आधार पर सरकार ने टेलीग्राम से जवाब तलब किया है।

End of Feed