Apple यूजर्स को सरकार ने दी बड़ी चेतावनी, CERT-In ने कहा- अभी करें अपडेट

CERT-In ने Apple यूजर्स को CVE-2026-86950 सुरक्षा खामी को लेकर चेतावनी दी है। जानें किन iPhone, iPad और Mac यूजर्स को खतरा है और डिवाइस कैसे अपडेट करें।

अगर आपके पास iPhone, iPad या Mac है तो अपने डिवाइस को अपडेट करने में बिल्कुल देरी न करें। भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने Apple के कई ऑपरेटिंग सिस्टम में मौजूद एक गंभीर सुरक्षा खामी को लेकर चेतावनी जारी की है। खास बात यह है कि इस खामी का इस्तेमाल पहले से ही कुछ लक्षित साइबर अटैक में किया जा रहा है।

warning to apple users cert in

यूजर्स को इन अपडेटेड वर्जन पर होना चाहिए/Photo- AI

Apple की इस खामी को लेकर क्या चेतावनी है?

CERT-In ने 1 अक्टूबर को जारी सिक्योरिटी एडवाइजरी में इस खामी को CVE-2026-86950 के तौर पर बताया है। इसके जरिए हमलावर किसी प्रभावित डिवाइस पर अपनी मनमर्जी का कोड चला सकता है। यानी अगर हमला सफल रहा तो बिना यूजर की अनुमति के डिवाइस पर खतरनाक गतिविधियां की जा सकती हैं।

End of Feed