सरकार की बड़ी डिजिटल स्ट्राइक, जुआ और सट्टेबाजी से जुड़ी 300 वेबसाइट और ऐप हुए ब्लॉक

सरकार का यह कदम लोगों को आर्थिक नुकसान से बचाने और ऑनलाइन गैरकानूनी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए उठाया गया है। साथ ही, ऐसे प्लेटफॉर्म्स पर लगातार नजर रखी जा रही है ताकि भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियों को समय रहते रोका जा सके।

सरकार ने अवैध जुआ और सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 300 वेबसाइट और ऐप्स को ब्लॉक कर दिया है। यह जानकारी सूत्रों के हवाले से सामने आई है। बैन किए गए ये प्लेटफॉर्म ऑनलाइन स्पोर्ट्स सट्टेबाजी, ऑनलाइन कैसीनो और ऐसे “बेटिंग एक्सचेंज” की तरह काम करते थे, जहां लोग दांव लगाते थे। इस कदम का मकसद ऑनलाइन अवैध जुए को रोकना और लोगों को इसके नुकसान से बचाना है।

App blocked

सरकार ने सट्टेबाजी वाली कई सारी ऐप्स और वेबसाइट को किया ब्लॉक।

सूत्रों के अनुसार, सरकार ने सट्टा/मटका जुआ नेटवर्क के साथ-साथ ‘रियल मनी’ वाले कार्ड और कैसीनो गेम ऐप्स पर भी सख्त कार्रवाई की है। अवैध जुआ और सट्टेबाजी के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए सरकार ने करीब 300 वेबसाइट और ऐप्स को ब्लॉक कर दिया है। ये ऐसे प्लेटफॉर्म थे, जहां लोगों से असली पैसे लगवाकर जुआ खिलाया जाता था और कई बार धोखाधड़ी का खतरा भी रहता था।

End of Feed