Android और iOS यूजर्स की टेंशन हुई खत्म, गूगल ने रोलआउट किया Autofill फीचर

मोबाइल की छोटी स्क्रीन पर पासपोर्ट नंबर, ड्राइविंग लाइसेंस की जानकारी या वाहन से जुड़ी डिटेल्स भरना अक्सर मुश्किल और समय लेने वाला काम होता है। कई बार टाइपिंग में गलती होने की भी संभावना रहती है। अब Google इस परेशानी को कम करने का जुगाड़ कर दिया है।

टेक जायंट गूगल अपने करोड़ों यूजर्स के लिए समय-समय पर नए नए अपडेट्स और फीचर्स लाता रहता है। अगर आप अपने डेली रूटीन लाइफ में पर्सनल और प्रोफेशनल वर्क में गूगल क्रोम का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। गूगल ने अब क्रोम ब्राउजर में एक ऐसा धमाकेदार फीचर पेश किया है जिसने लोगों को बड़ी सहूलियत दे दी है। कई बार देखा जाता है कि फोन की छोटी स्क्रीन में कोई जरूरी डॉक्यूमेंट या फिर फॉर्म भरने में काफी दिक्कत आती है। गगूल ने इस समस्या से राहत देने के लिए Autofill फीचर पेश किया है। आइए आपको इसके बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।

Google Chrome

गूगल के इस अपडेट ने करोड़ों यूजर्स को बड़ी सुविधा दी है। (फोटो क्रेडिट-iStock)

मोबाइल की छोटी स्क्रीन पर पासपोर्ट नंबर, ड्राइविंग लाइसेंस की जानकारी या वाहन से जुड़ी डिटेल्स भरना अक्सर मुश्किल और समय लेने वाला काम होता है। कई बार टाइपिंग में गलती होने की भी संभावना रहती है। अब Google इस परेशानी को कम करने और प्रक्रिया को आसान बनाने की तैयारी कर रहा है। गूगल ने इसके लिए Autofill फीचर लॉन्च किया है। इसकी सहायता से एंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स बेहद आसानी से ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट और दूसरे फॉर्म को बेहद आसानी से कुछ ही सेकंड में भर सकेंगे।

End of Feed