दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी Google ने अपने सर्च बॉक्स में बड़े बदलाव का ऐलान किया है। गूगल सर्च अपने शुरुआती दौर से ही एक सिंपल और लंबी पट्टी जैसा दिखता था जहां लोग अपने जरूरत के मुताबिक छोटे-बड़े कीवर्ड्स लिखकर अपनी जानकारी को तलाशते थे। लेकिन अब कंपनी ने इस सर्च सिस्टम में पिछले 25 सालों में सबसे बड़े बदलाओं का की घोषणा की है। कंपनी अपने सर्च बॉक्स को एआई की क्षमताओं से लैस किया है ताकि यह सिर्फ लिंक दिखाने वाले प्लेटफॉर्म से आगे बढ़कर लोगों की जरूरत को पूरा कर सके।
गूगल ने सर्च बॉक्स में किया बड़ा बदलाव। (फोटो क्रेडिट- iStock)
कंपनी ने सर्च बॉक्स में नए अपडेट के बाद यूजर्स को पहले से कहीं बेहतर नैचुरल तरीके सवाल पूछ सकेंगे और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस उनकी जरूरतों के मुताबिक जवाब, सजेशन्स और दूसरी जानकारियां भी दिखाएगा।
पहले लोग सिर्फ “World Cup” जैसा छोटा शब्द टाइप करते थे, लेकिन अब AI की मदद से लोग लंबे और मुश्किल सवाल भी आसानी से पूछ रहे हैं। उदाहरण के लिए, अब यूजर पूछ सकते हैं — 'World Cup में टॉप टीमें कौन सी हैं और किस टीम के सबसे आगे बढ़ने के कितने चांस हैं'
नया intelligent Search box
Google की तरफ से दुनियाभर के करोड़ों यूजर्स के लिए नया intelligent Search box पेश किया है, जो Gemini 3.5 Flash मॉडल पर रन करता है। गूगल के मुताबिक यह नया सर्च सिस्टम यूजर्स के सवालों को पहले से कहीं बेहतर तरीके से समझेगा। इसमें लोग लंबे और डिटेल सवाल भी पूछ सकेंगे। नया सर्च बॉक्स अब ज्यादा इंटरैक्टिव होगा, जहां लोग सिर्फ टेक्स्ट ही नहीं बल्कि फोटो और वीडियो भी अपलोड करके अपनी जरूरत की जानकारी को सर्च कर पाएंगे।
गूगल ने अपने I/O 2026 इवेंट में यह भी बताया कि अब Google के मुख्य सर्च पेज पर मौजूद चैटबॉट से लोग आगे के सवाल भी पूछ पाएंगे। यानी सर्च अब पहले से ज्यादा बातचीत जैसा अनुभव देगा। कंपनी ने कहा कि यूजर्स को एआई बेस्ड जवाबों के साथ ही सर्च में पारंपरिक सर्च रिजल्ट भी दिखते रहेंगे।
आने वाला है डिजिटल असिस्टेंट
इसके अलावा Google जल्द ही AI आधारित डिजिटल असिस्टेंट भी लाने जा रहा है, जिन्हें “एजेंट” कहा जाएगा। ये एजेंट कई काम अपने-आप कर सकेंगे। उदाहरण के तौर पर, अगर कोई व्यक्ति नया अपार्टमेंट ढूंढ रहा है, तो उसे अलग से किसी रियल एस्टेट वेबसाइट पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। Google खुद नई लिस्टिंग की जानकारी दिखा देगा।
