Google Podcasts App Will Be Stopped: गूगल ने संयुक्त राज्य अमेरिका में अपनी पॉपुलर सर्विस गूगल पॉडकास्ट को बंद करने की घोषणा कर दी है। गूगल के पॉडकास्ट ऐप को 2 अप्रैल को बंद कर दिया जाएगा। बता दें इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर इस ऐप को 500 मिलियन से अधिक बार डाउनलोड किया गया है।
Google Podcasts
बंद हो रहा गूगल पॉडकास्ट ऐप
यूजर्स को उनके सब्सक्रिप्शन को एक्सपोर्ट करने के लिए कंपनी द्वारा ईमेल के माध्यम से सूचित किया जा रहा है। पॉडकास्ट सब्सक्रिप्शन वाले यूजर्स को YouTube म्यूजिक पर स्विच करने के लिए कहा गया है। हालांकि, गूगल पॉडकास्ट ऐप अभी भी ऐप स्टोर और प्ले स्टोर पर है, और वर्तमान यूजर्स 2 अप्रैल से पहले नए ऐप पर स्विच कर सकते हैं।
यानी 2 अप्रैल के बाद यूजर्स अपने कंटेंट को एक्सेस नहीं कर सकेंगे। यदि आपने भी Google Podcasts का सब्सक्रिप्शन लिया है तो आपको YouTube Music सब्सक्रिप्शन पर मूव कर दिया जाएगा।
गूगल पॉडकास्ट से यूट्यूब म्यूजिक पर ऐसे करें डाटा ट्रांसफर
सबसे पहले अपने गूगल पॉडकास्ट एप को ओपन करें।
अब मेन्यू में जाकर एक्सपोर्ट सब्सक्रिप्शन वाले ऑप्शन पर टैप करें।
यहां आपको एक्सपोर्ट टू यूट्यूब म्यूजिक (Export To Youtube Music) का ऑप्शन मिलेगा।
यहां से आपको एक्सपोर्ट ऑप्शन को सिलेक्ट करना होगा।
इसके बाद कंटीन्यू के ऑप्शन पर टैप करें।
प्रोसेस पूरा होने के बाद आपका सब्सक्रिप्शन यूट्यूब म्यूजिक एप पर ट्रांसफर हो जाएगा।
गूगल की यह सुविधा भी हुई बंद
बता दें कि इससे पहले गूगल ने पिछले साल अक्टूबर में Gmail की बेसिक HTML व्यू सुविधा को भी बंद कर दिया है। इस फीचर को लॉन्चिंग के 10 साल बाद बंद किया गया था। अब कंपनी अपने पॉडकास्ट यूजर्स को यूट्यूब म्यूजिक पर स्विच कर रही है। गूगल ने हाल ही में इसमें पॉडकास्ट के RSS फीड भी शामिल किया है।
