Google Pixel Watch 5 भारत में लॉन्च, 3,000 निट्स डिस्प्ले और 40 घंटे तक की बैटरी

Pixel Watch 5 में 50 से ज्यादा एक्टिविटीज की ट्रैकिंग, रियल-टाइम ऑडियो और विजुअल गाइडेंस, वीकली कार्डियो गोल और डेली रेडीनेस स्कोर जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें अपग्रेडेड डुअल-फ्रीक्वेंसी GPS भी दिया गया है, जो पिछली जनरेशन की तुलना में रूट ट्रैकिंग में दोगुनी तक सटीकता देने का दावा करता है।

Google ने बुधवार को भारत में अपनी नई स्मार्टवॉच Pixel Watch 5 लॉन्च कर दी है। कंपनी की इस लेटेस्ट स्मार्टवॉच में पहले के मुकाबले ज्यादा ब्राइट डिस्प्ले, तेज प्रोसेसर और बेहतर हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स दिए गए हैं। इसमें Google Gemini का इंटीग्रेशन भी पहले से ज्यादा गहरा है। कंपनी का दावा है कि Pixel Watch 5 एक बार चार्ज करने पर 40 घंटे तक चल सकती है।

Google Pixel Watch 5

Breathing Emergency Detection फीचर/Photo- Google

Google Pixel Watch 5 की कीमत

भारत में Google Pixel Watch 5 की शुरुआती कीमत 42,999 रुपये है। यह कीमत 41mm मॉडल की है, जो 130 से 210mm कलाई के लिए डिजाइन किया गया है। वहीं, 45mm मॉडल की कीमत 45,999 रुपये रखी गई है और यह 150 से 215mm कलाई के लिए उपयुक्त है।

End of Feed