Google Pixel 8a Gets AI Wallpaper Generator: गूगल ने अपने पिक्सल फोन 8ए (Google Pixel 8a) को एआई वॉलपेपर जनरेटर से लैस कर दिया है। इस फोन की मदद से अब आप अपनी पसंद का वॉलपेपर क्रिएट कर सकेंगे। बता दें कि इस फोन को हाल ही में ग्लोबल लेवल पर लॉन्च किया गया है। फोन एआई-समर्थित फीचर के साथ आता है। इसमें फ्लैगशिप फीचर्स मिलते हैं।
Google Pixel 8a
Google Pixel 8a का नया अपडेट
गूगल अपने लेटेस्ट पिक्सल स्मार्टफोन के लिए पहला सॉफ्टवेयर अपडेट जारी कर रहा है। लगभग 190MB का अपडेट कुछ अपग्रेड के साथ आता है, जिसमें मई 2024 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच और गूगल का AI-संचालित वॉलपेपर जनरेटर शामिल है। इस अपडेट के साथ इनके अलावा कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। इस सप्ताह की शुरुआत में आयोजित वार्षिक डेवलपर्स समिट (Google I/O) में जेमिनी 1.5 प्रो के अपडेट सहित कई अन्य एआई-आधारित फीचर्स का खुलासा किया है।
ये भी पढ़ें: Telecom Tariff Hike: मोबाइल चलाना होगा महंगा, लोकसभा चुनाव के बाद 25% बढ़ सकती हैं टैरिफ प्लान की कीमतें
AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए थे Pixel 8 और 8 Pro
जेनरेटिव AI फीचर पहले Pixel 8 और 8 Pro हैंडसेट के लिए एक्सक्लूसिव थे। अब यह टूल यूजर्स द्वारा स्पेसिफिक कीवर्ड और थीम द्वारा प्रेरित यूनिक वॉलपेपर बनाने में मदद करता है। इस फीचर का एक कस्टमाइज वर्जन सैमसंग की फ्लैगशिप गैलेक्सी S24 सीरीज में भी मिलता है।
हाल ही में लॉन्च हुआ है Google Pixel 8a
गूगल पिक्सल 8A को गूगल ने हाल ही में लॉन्च किया गया है। इस फोन में Tensor G3 चिपसेट, 18W फास्ट चार्जिंग के साथ 4,492mAh की बैटरी, और 64 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप और 13 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर मिलता है। इसमें 6.1 इंच 120Hz फुल HD+ OLED स्क्रीन मिलती है। इस फोन की शुरुआती कीमत 52,999 रुपये है।
