Google Pixel 10 Series का इंतजार आज होगा खत्म, बाजार में दस्तक देंगे 4 जबरदस्त स्मार्टफोन्स, जानें क्या कुछ होगा खास

Google Pixel 10 Series आज लॉन्च होने जा रही है। गूगल अपने 'मेड बाय गूगल' इवेंट में आज चार नए स्मार्टफोन्स लॉन्च करेगा जिसमें एक फोल्डेबल फोन भी होगा। गूगल का यह इवेंट न्यूयार्क में आयोजित होने जा रहा है।

Google Pixel 10 Series Launch Event: टेक जायंट गूगल का मेगा इवेंट ‘मेड बाय गूगल’ आज(20 अगस्त) आयोजित होने जा रहा है। गूगल अपने इस इवेंट में फैंस के लिए Google Pixel 10 सीरीज को लॉन्च करेगा। अब से कुछ घंटों के बाद आखिरकार गूगल पिक्सल स्मार्टफोन लवर्स का नई सीरीज को लेकर किया जा रहा लंबा इंतजार खत्म होने वाला है। गूगल आज के इवेंट में चार नए स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है जिसमें Google Pixel 10, Google Pixel 10 Pro, Google Pixel 10 Pro XL और Google Pixel 10 Pro Fold शामिल होंगे।

Google Pixel 10 Launch (1)

गूगल की नई स्मार्टफोन सीरीज में एक से बढ़कर एक फीचर्स मिलने वाले हैं। (फोटो क्रेडिट-Digit)

Google Pixel 10 सीरीज को लेकर फैंस के बीच में जबरदस्त एक्साइटमेंट बना हुआ है। लॉन्च से कई महीनों पहले से ही इसको लेकर लगातार बातचीत हो रही है। इस सीरीज की कई सारी लीक्स भी सामने आ चुकी हैं। माना जा रहा है गूगल नई स्मार्टफोन सीरीज में कई बड़े बदलाव कर सकता है। इस बार गूगल नए पिक्सल फोन्स के कैमरा और प्रोसेसर डिपॉर्टमेंट में कई बड़े बदलाव कर सकता है।

End of Feed