iPhone 14 128GB 256Gb Price drop: आईफोन खरीदने वाले ग्राहकों के लिए गुड न्यूज है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट में इस समय फ्रीडम सेल चल रही है। कंपनी अपने ग्राहकों को प्रीमियम फोन पर तगड़ा डिस्काउंट ऑफर दे रही है। अगर आप भी आईफोन पर डिस्काउंट ऑफर आने का इंतजार कर रहे थे तो अब आपके पास iPhone 14 को खरीदने का शानदार मौका है। Flipkart ने सेल में आईफोन 14 की कीमत में भारी कटौती कर दी है।
आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों को iPhone 14 के सभी वेरिएंट्स पर तगड़े ऑफर्स दे रही है। आप अपने बजट के अनुसार कोई भी वेरिएंट खरीदकर घर ले जा सकते हैं। अगर आप अभी खरीदारी करते हैं तो कंपनी के फ्लैट डिस्काउंट के साथ साथ बैंक और एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ ले पाएंगे।
iPhone 14 की धड़ाम हुई कीमत
आपको बता दें कि iPhone 14 में आपको तीन स्टोरेज ऑप्शन मिलते हैं जिसमें 128GB, 256GB और 512GB वेरिएंट्स शामिल हैं। कंपनी अगले महीने iPhone 17 सीरीज को लॉन्च करने वाली है ऐसे में पुराने स्टॉक को क्लीयर करने के लिए iPhone 14 पर तगड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस समय आप iPhone 14 को करीब 40,000 रुपये तक कम कीमत में खरीदकर घर ले जा सकते हैं।
टेक जायंट Apple की तरफ से iPhone 14 को करीब 79,900 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। हैवी प्राइस कट के बाद अब इसे फ्लिपकार्ट में सिर्फ 59,900 रुपये की कीमत में लिस्ट कर दिया गया है। Freedom Sale के मौके पर कंपनी ग्राहकों को इस पर 11% की छूट देकर 52,990 रुपये में खरीदने का मौका दे रही है।
इस फ्लैट डिस्काउंट के बाद भी आपके पास पैसे बचाने का बढ़िया मौका है। iPhone 14 की खरीदारी पर कंपनी ग्राहकों को 4,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है। अगर आपका बजट कम है तो आप इसे 1,863 रुपये की शुरुआती EMI में खरीदकर घर ले जा सकते हैं।
Flipkart ग्राहकों को इस फोन पर तगड़ा एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है। आप पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज कराकर 43 हजार रुपये से ज्यादा की बचत कर सकते हैं। हालांकि यह एक्सचेंज वैल्यू आपके फोन की वर्किंग और फिजिकल कंडीशन पर निर्भर करेगी। अगर आप इसकी आधी वैल्यू भी जाते हैं तो आप इसे 30 हजार रुपये से कम कीमत में भी खरीदकर घर जा सकते हैं।
iPhone 14 के इस वेरिएंट की भी कीमत गिरी
अगर आपको अधिक स्टोरेज चाहिए तो आप 256GB वाले वेरिएंट की तरफ जा सकते हैं। फ्लिपकार्ट ग्राहकों को इस वेरिएंट पर भी तगड़ी छूट दे रहा है। वेबसाइट पर इस वेरिएंट को करीब 69,900 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। सेल ऑफर में इस पर 9% की छूट मिल रही है जिसके बाद आप इसे सिर्फ 62,990 रुपये में खरीद सकते हैं। इस आईफोन पर भी आपको बैंक ऑफर और ईएमआई का ऑप्शन मिल जाएगा। फ्लिपकार्ट इस वेरिएंट पर 50,850 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दे रही है।
iPhone 14 के दमदार फीचर्स
- iPhone 14 में आपको 6.1 इंच की सपुर रेटिना डिस्प्ले मिलती है जिसमें OLED पैनल के साथ HDR10+ और डॉल्बी विजन का सपोर्ट मिलता है।
- डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए इसमें सेरेमिक शील्ड की प्रोटेक्शन दी गई है।
- आउट ऑफ द बॉक्स iPhone 14 iOS 16 पर रन करता है जिसे आप अपग्रेड कर सकते हैं।
- परफॉर्मेंस के लिए इसमें Apple A15 Bionic चिपसेट मिलता है।
- एप्पल ने इसमें 6Gb तक की रैम और 512GB तक की स्टोरेज दी है।
- फोटोग्राफी के लिए रियर पैनल में 12+12 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा मिलता है।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
