रियलमी भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी नए स्मार्टफोन्स।(फोटो क्रेडिट-Digit)
RealmeSmartphones Launch: अगर आप कम कीमत में एक नया स्मार्टफोन खरीदने जा रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। चीन की दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी रियलमी अपने फैंस के लिए एक नई स्मार्टफोन सीरीज को लॉन्च करने जा रही है। इस नई सीरीज में कंपनी दो स्मार्टफोन्स को भारतीय बाजार में पेश करने वाली है जिसमें Realme P4 5G और Realme P4 5G Pro शामिल होंगे। अगर आपको कम कीमत में दमदार परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन चाहिए तो आप इनकी तरफ जा सकते हैं।
Realme P4 5G और Realme P4 5G Pro को लेकर सोशल मीडिया में काफी दिनों से चर्चा चल रही है। लॉन्च से पहले ही इसके फीचर्स और कीमत का खुलासा हो गया है। आइए आपको जानकारी देते हैं कि इसकी कीमत क्या होगी और इसमें क्या कुछ खास मिलने वाला है।
रियलमी का यह नया स्मार्टफोन उन यूजर्स के लिए एक बेस्ट ऑप्शन होगा जिन्हें कम कीमत में डेली रूटीन वर्क के लिए स्मार्टफोन चाहिए। इस स्मार्टफोन में कंपनी मीडियाटेक डायमेंसिटी 7400 अल्ट्रा 5G प्रोसेसर दे सकती है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.7 इंच की एमोलेड स्क्रीन दी जा सकती है जिसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी जा सकती है। Realme P4 5G के कैमरा डिपॉर्टमेंट की बात करें तो इसमें डुअल कैमरा सेटअप हो सकता है जिसमें प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का और सेकंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस के साथ दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 7000mAh की बैटरी दी जा सकती है।
यह सीरीज का टॉप मॉडल होगा जिसमें 6.7 इंच की एमोलेड पैनल वाली स्क्रीन दी जा सकती है। इस स्मार्टफोन में कंपनी क्वालकॉम का प्रोसेसर दे सकती है। लीक्स की मानें तो इसमें पड्रेगन 7 जेन 4 चिपसेट और HyperVision AI GPU का सपोर्ट मिल सकता है। स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 7000mAh की बैटरी दी जा सकती है। बड़ी बैटरी को फास्ट चार्ज करने के लिए कंपनी इसमें 80W की फास्ट चार्जिंग दे सकती है। इस स्मार्टफोन में फैंस को रिवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलेगा।
आपको बात दें कि Realme P4 5G के मार्केट में आने से पहले ही कंपनी ने इसकी कीमत का खुलासा कर दिया है। रियलमी का यह भारतीय बाजार में 17,499 रुपये की कीमत हो सकती है। इस नई स्मार्टफोन सीरीज के दोनों ही स्मार्टफोन्स को आप ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीद सकेंगे।