गूगल अपने साल के सबसे बड़े हार्डवेयर शोकेस के लिए तैयार है। बुधवार, 20 अगस्त को होने वाले ‘Made by Google’ इवेंट में कंपनी अपने नए स्मार्टफोन लाइनअप Pixel 10 सीरीज, साथ ही Pixel Watch 4 और Pixel Buds 2a को पेश करेगी। बीते कुछ हफ्तों से लगातार लीक सामने आ रहे हैं, लेकिन अब कंपनी आधिकारिक रूप से सबका खुलासा करेगी। लॉन्चिंग इवेंट का लाइव प्रसारण गूगल के ऑफिशियल YouTube चैनल पर होगा। लाइव प्रसारण भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे से शुरू होगा।
पिक्सल 10 सीरीज
इस बार कंपनी चार मॉडल लॉन्च कर सकती है Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL और Pixel 10 Pro Fold।
- Pixel 10: नए कलर्स ऑप्शन Indigo, Frost और Limoncello के साथ, इसमें पहली बार नॉन-प्रो मॉडल में टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। इसमें TSMC द्वारा बनाया गया Tensor G5 चिप और करीब 5,000mAh की बैटरी होने की उम्मीद है।
- Pixel 10 Pro: 6.3-इंच AMOLED डिस्प्ले, 4,870mAh बैटरी, Android 16 और वही Tensor G5 प्रोसेसर के साथ आएगा। रंग विकल्प होंगे Moonstone, Obsidian, Jade और Porcelain।
- Pixel 10 Pro XL: बड़े स्क्रीन चाहने वालों के लिए 6.8-इंच AMOLED डिस्प्ले, 16GB तक RAM, 1TB तक स्टोरेज और 5,200mAh बैटरी के साथ। इसमें 50MP प्राइमरी, 48MP अल्ट्रा-वाइड और 48MP टेलीफोटो कैमरा मिलने की संभावना है।
- Pixel 10 Pro Fold: 6.4-इंच कवर स्क्रीन, पतले बेज़ल्स, 5,015mAh बैटरी और Qi2 वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा।
पिक्सल वॉच 4
यह दो साइज (41mm और 45mm) में Wi-Fi और LTE वेरिएंट्स के साथ लॉन्च होगी। कीमत लीक के अनुसार 41mm Wi-Fi वेरिएंट $349 (करीब ₹30,300) और 45mm LTE वेरिएंट $449 (करीब ₹39,000) हो सकती है। नई चार्जिंग प्रणाली से यह सिर्फ 15 मिनट में 50% तक चार्ज हो सकेगी।
पिक्सल बड्स 2ए
Pixel Buds A-सीरीज के अपग्रेड के रूप में ये लॉन्च होंगे। इनमें बेहतर बैटरी और साफ आवाज की सुविधा मिलेगी। उम्मीद है कि ये Iris, Strawberry और Fog Light रंगों में पेश किए जाएंगे।
