टेक दिग्गज गूगल की तरफ से इस साल अगस्त के महीने में गूगल पिक्सल 10 सीरीज को लॉन्च किया गया था। इस सीरीज में कंपनी ने Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL और Pixel 10 Pro Fold को लॉन्च किया था। कंपनी ने सीरीज लॉन्च के कुछ दिन बाद ही सीरीज के सभी फोन्स को बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया था लेकिन Pixel 10 Pro Fold अब तक खरीदारी के लिए उपलब्ध नहीं था। अगर आप फेस्टिव सीजन में फोल्डेबल स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। गूगल के इस प्रीमियम फोल्डेबल फोन की बिक्री भारत में भी शुरू हो चुकी है।
गूगल के इस प्रीमियम फोल्डेबल फोन में धमाकेदार फीचर्स मिलते हैं। (फोटो क्रेडिट-Digit)
Google Pixel 10 Pro Fold की कीमत
अगर आप फेस्टिव सीजन में Google Pixel 10 Pro Fold खरीदने जा रहे हैं तो बता दें कि कंपनी ने इसे 16GB रैम 256GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को खरीदने के लिए आपको 1,72,999 रुपये खर्च करने होंगे। आप इसे गूगल इंडिया ऑनलाइन स्टोर (Google India online store) से खरीदा जा सकता है। गूगल ने इस फोल्डेबल फोन में Moonstone कलर ऑप्शन दिया है। इसमें मिलने वाले ऑफर की बात करें तो HDFC बैंक कार्ड पर कंपनी ग्राहकों को 10,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है। वहीं आप एक्सचेंज ऑफर में 5000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।
Google Pixel 10 सीरीज की कीमत
- Google Pixel 10: भारत के बाजार इसकी शुरुआती कीमत 79,999 रुपये है।
- Google Pixel 10 Pro: भारतीय बाजार में इसकी शुरुआती कीमत 1,09,999 रुपये है।
- Google Pixel 10 Pro XL: इसे आप 1,24,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद पाएंगे।
Google Pixel 10 Pro Fold के स्पेसिफिकेशन्स
अगर आप बड़ी डिस्प्ले वाला फोल्डेबल स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो Google Pixel 10 Pro Fold एक बेस्ट ऑप्शन होगा। इसमें आपको 8 इंच की QHD+ डिस्प्ले दी गई है। स्मूथनेस के लिए कंपनी ने इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया है। डिस्प्ले में आपको 1800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। फोल्ड करने के बाद इस स्मार्टफोन में 6.4 इंच की सेकंडरी स्क्रीन मिलेगी। स्मार्टफोन में कंपनी ने परफॉर्मेंस के लिए Google Tensor G5 चिपसेट इस्तेमला किया है। इसके अलावा इसमें आपको 16GB तक की रैम और 512GB तक की स्टोरेज ऑप्शन मिलती है।
फोटोग्राफी सेगमेंट में यह स्मार्टफोन टॉप नॉच रहने वाला है। अगर आप स्मार्टफोन से फोटोग्राफी करने का शौक रखते हैं तो आपको इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 10.5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर और 10.8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 5,015mAh की बैटरी दी गई है जो कि 23W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
