Google Launch new service: अगर आपके पास गूगल का पिक्सल स्मार्टफन या फिर दूसरे गैजेट्स हैं तो आपके लिए काम की खबर है। दरअसल गूगल ने अपने भारतीय फैंस के लिए बड़ा ऐलान कर दिया है। गूगल ने अपने पिक्सल स्मार्टफोन यूजर्स के लिए एक ऐसी अनोखी सर्विस शुरू की है जिसने लोगों को बड़ी राहत दे दी है। गूगल अपने स्मार्टफोन यूजर्स के लिए 'सेम-डे रिपेयर' और 'फ्री डोरस्टेप सर्विस' लाया है जिसमें लोग अपना फोन एक ही दिन में रिपेयर करा सकेंगे।
गूगल ने अपनी नई सर्विस से करोड़ों स्मार्टफोन यूजर्स को दी बड़ी राहत। (फोटो क्रेडिट-iStock)
गूगल अपनी इस सर्विस को दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे बड़े शहर के साथ साथ छोटे शहरों में भी दे रहा है। अगर आप अपने खराब स्मार्टफोन को दोपहर 2 बजे से पहले गूगल के ऑफिशियल वॉक इन सेंटर में जमा कराते हैं तो आपका स्मार्टफोन उसी दिन ठीक होकर मिल जाएगा।
खत्म हुई बड़ी टेंशन
अच्छी बात यह है कि गूगल के इस खास सर्विस सेटर में आप स्मार्टफोन के साथ साथ स्मार्ट वॉच और ईयरबड्स जैसी एक्सेसरीज को भी रिपेयर के लिए दे सकते हैं। गूगल की इस अनोखी सर्विस से लाखों यूजर्स को बड़ा फायदा होने वाला है क्योंकि अब फोन ठीक कराने के लिए न तो सर्विस सेंटर जाना पड़ेगा और न ही फोन वापस लेने के लिए इंतजार करना पड़ेगा।
गूगल की मानें तो करीब 80% पिक्सल स्मार्टफोन्स की रिपेयरिंग एक ही दिन में हो रही है। कंपनी ने पहली की तुलना में इस सुविधा को काफी तेज कर दिया है। यूजर्स को पहले फोन को ठीक कराने के लिए थर्ड पार्टी रिपेयर शॉप्स पर जाना पड़ता था जो समस्या अब खत्म हो गई है।
कंपनी दे रही है फ्री डोरस्टेप सर्विस
सेम डे रिपेयरिंग सर्विस के साथ ही गूगल यूजर्स को फ्री डोरस्टेप सर्विस भी दे रहा है। जिन स्मार्टफोन यूजर्स के पास में सर्विस सेंटर नहीं है उनके लिए गूगल की तरफ से यह सुविधा शुरू की गई है। डोर स्टेप सर्विस का सबसे बड़ा फायदा यह है कि छोटे कस्बो और गांवों में रहने वाले पिक्सल यूजर्स को सहूलियत हो गई है। अब दूर दराज रहने वाले यूजर्स को फोन ठीक कराने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है, बल्कि गूगल की मेल-इन रिपेयर सर्विस खुद उनके घर स डिवाइस को पिक कर लेगी और रिपेयरिंग के बाद डिलीवर भी कर दिया जाएगा।
