भारत में ऑनलाइन फ्रॉड रोकने के लिए Google का नया AI सुरक्षा प्लान लॉन्च, मिलेगी रियल टाइम सिक्योरिटी

गूगल ने कहा कि Digikavach प्रोग्राम के तहत अब तक 17.7 करोड़ से अधिक भारतीयों तक AI-आधारित सुरक्षा और जागरूकता पहुंचाई है। गूगल प्ले प्रोटेक्ट (Google Play Protect) ने अक्टूबर 2024 से अब तक 6 करोड़ खतरनाक ऐप इंस्टॉलेशन को रोका है।

Google Safety Charter: भारत की डिजिटल क्रांति को और सुरक्षित बनाने के लिए गूगल ने दिल्ली में आयोजित "Safer with Google India Summit" में Safety Charter को लॉन्च किया। यह चार्टर देश की AI-प्रेरित डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को सुरक्षित, जिम्मेदार और समावेशी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। गूगल ने बताया कि यह चार्टर तीन मुख्य स्तंभों पर आधारित है-ऑनलाइन फ्रॉड से यूजर्स की सुरक्षा, साइबर सिक्योरिटी इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना, और जिम्मेदार तरीके से AI का विकास करना।

Google Safety Charter India

गूगल ने बताया कि यह चार्टर तीन मुख्य स्तंभों पर आधारित है

Digikavach और AI पावर्ड प्रोटेक्शन से करोड़ों भारतीयों को मिली सुरक्षा

गूगल ने कहा कि Digikavach प्रोग्राम के तहत अब तक 17.7 करोड़ से अधिक भारतीयों तक AI-आधारित सुरक्षा और जागरूकता पहुंचाई है। गूगल प्ले प्रोटेक्ट (Google Play Protect) ने अक्टूबर 2024 से अब तक 6 करोड़ खतरनाक ऐप इंस्टॉलेशन को रोका है। गूगल प्ले ने 4.1 करोड़ धोखाधड़ी लेनदेन अलर्ट जारी किए हैं, जिससे ₹13,000 करोड़ की संभावित वित्तीय धोखाधड़ी रोकी गई।

End of Feed