अब 100% सच होगी मौसम की भविष्यवाणी, गूगल ने लॉन्च किया नया वेदर मॉडल

जहां पुराने भौतिकी-आधारित मॉडल अनुमान तैयार करने में घंटों लगाते थे, वहीं WeatherNext 2 गूगल के TPU चिप्स पर एक मिनट से भी कम समय में फोरकास्ट तैयार कर लेता है। यह तेजी न सिर्फ रोजमर्रा के उपयोगकर्ताओं के लिए, बल्कि उन उद्योगों के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है जिन्हें रियल-टाइम, हाई-रेज़ोल्यूशन मौसम जानकारी की जरूरत होती है

गूगल ने एआई-आधारित मौसम पूर्वानुमान में बड़ा कदम उठाते हुए अपना नया और हाईब्रिड मॉडल WeatherNext 2 लॉन्च कर दिया है। वर्षों की रिसर्च और परीक्षण के बाद अब यह तकनीक गूगल के रोजमर्रा के प्रोडक्ट्स- जैसे सर्च, जेमिनी और पिक्सल फोन में शामिल की जा रही है। कंपनी का दावा है कि यह मॉडल पारंपरिक मौसम प्रणालियों की तुलना में काफी तेज, ज्यादा सटीक और बेहद स्केलेबल है। इसके साथ ही, एआई-चालित मौसम पूर्वानुमान अब प्रयोगशाला से निकलकर सीधे करोड़ों यूजर्स तक पहुंच रहा है।

Google WeatherNext 2

Google WeatherNext 2/Photo-google

WeatherNext 2: गूगल की वर्षो पुरानी रिसर्च का परिणाम

गूगल की एआई मौसम परियोजना कई सालों से विकसित हो रही थी, लेकिन अब WeatherNext 2 इसे मुख्यधारा में लाने के लिए तैयार है। Google DeepMind के अनुसार नया मॉडल पिछले संस्करण की तुलना में 8 गुना तेज है। यह 99.9% प्रमुख मौसम वेरिएबल्स जैसे तापमान, वर्षा और हवा को अधिक सटीकता से अनुमानित कर सकता है। जहां पारंपरिक मॉडल सुपरकंप्यूटर पर वायुमंडलीय भौतिकी का पुनर्निर्माण करते हैं, वहीं AI मॉडल भारी मात्रा में ऐतिहासिक मौसम डेटा का विश्लेषण करके पैटर्न पहचानता है और उनकी मदद से भविष्य की परिस्थितियों का अनुमान लगाता है।

End of Feed