Google का Fitbit Air हुआ लॉन्च, 7 दिन की बैटरी लाइफ देगा फिटनेस बैंड, जानें कीमत और फीचर्स

Google ने अपने फिटबिट एयर (Fitbit Air) को इस तरह से डिजाइन किया है कि यूजर्स इसे लंबे समय तक पहन सकें। कंपनी ने इस फिटनेस ट्रैकर में AI पावर्ड हेल्थ फीचर्स दिए हैं।

Google अपने फैंस के लिए एक धमाकेदार वियरेबल डिवाइस लेकर आ गया है। गूगल ने बिना डिस्प्ले वाला Fitbit Air लॉन्च कर दिया है जिसमें कई सारे तगड़े फिटनेस फीचर्स दिए गए हैं। गूगल का यह वियरेबल स्मार्ट डिवाइस एक ऐसा स्मार्ट बैंड है जो कि बिना डिस्प्ले के साथ आता है। मतलब इसमें आपको दूसरे स्मार्टवॉच या फिर स्मार्टबैंड या क्लॉक की तरह स्क्रीन नहीं मिलती है। कंपनी के मुताबिक यह स्मार्ट डिवाइस लोगों स्क्रीन टाइमिंग की आदत को कम करेगा।

Google Fitbit

गूगल के इस फिटनेस बैंड में आपको कई सारे दमदार फीचर्स मिलते हैं।

Google ने अपने फिटबिट एयर (Fitbit Air) को इस तरह से डिजाइन किया है कि यूजर्स इसे लंबे समय तक पहन सकें। दरअसल किसी भी फिटनेस डिवाइस के लिए यह सबसे ज्यादा जरूरी है वह पहनने में आरामदायक हो। इस बात का Google Fitbit Air में खास ध्यान रखा गया है। इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि आप पहनकर पूरी रात आसानी से सो सकते हैं। Google ने इस फिटनेस ट्रैकर में AI पावर्ड हेल्थ फीचर्स दिए हैं।

End of Feed