Google ने iOS और Android यूजर्स की कराई मौज, Gmail में आया कमाल का अपडेट

Google ने अपने पॉपुलर ईमेल ऐप Gmail में Android और iOS यूजर्स के लिए कुछ नए धमाकेदार फीचर्स रोलआउट कर दिए हैं। नए फीचर्स के आने के बाद से यूजर्स के लिए ईमेल को मैनेज करना पहले से ज्यादा आसान और सुविधाजनक हो जाएगा।

अगर आपके पास स्मार्टफोन है तो आपका जीमेल अकाउंट भी होगा। गूगल यूजर्स की सेफ्टी और उन्हें नया एक्सपीरियंस देने के लिए लगातार नए ऩए अपडेट्स और फीचर्स लाता रहता है। पिछले कुछ समय में गूगल ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए जीमेल में कई सारे नए फीचर्स का सपोर्ट दिया है। अगर आप जीमेल इस्तेमाल कर रहे हैं तो अब आपको एक नया एक्सपीरियंस मिलने वाला है। गूगल ने कई सारे फीचर्स जीमेल में दे दिए हैं जो यूजर्स के कई काम को आसान बनाने वाले हैं।

Gmail (1)

गूगल ने जीमेल में पेश किए धमाकेदार फीचर्स। (फोटो क्रेडिट- Digit)

Google ने अपने पॉपुलर ईमेल ऐप Gmail में Android और iOS यूजर्स के लिए कुछ नए धमाकेदार फीचर्स रोलआउट कर दिए हैं। नए फीचर्स के आने के बाद से यूजर्स के लिए ईमेल को मैनेज करना पहले से ज्यादा आसान और सुविधाजनक हो जाएगा। लेटेस्ट फीचर्स जुड़ने के बाद अब यूजर्स नोटिफिकेशन बार से सीधे ईमेल को "Mark as Read" कर सकेंगे और अब जीमेल मेल भेजने वाले सेंडर की फोटो को भी नोटिफिकेशन में दिखाएगा। इसके अलावा ऐप में अब कुछ शॉपिंग से संबंधित स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं।

End of Feed