Google AI Plus Plan भारत में हुआ लॉन्च, चुटकियों में बनेगी फोटो और वीडियो, जानें रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस

भारतीय यूजर्स के बीच में भी गूगल जेमिनी काफी ज्यादा पॉपुलर हो चुका है। Google के मुताबिक इस प्लान के जरिए करोड़ों यूजर्स को एआई का एक बेहतरीन एक्सपीरियंस और नई-नई सुविधाओं का लाभ लेने का मौका मिलेगा।

टेक्नोलॉजी की दुनिया में पिछले कुछ सालों में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। आज से कुछ सालों पहले तक जहां लोग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का नाम भी नहीं जानते थे वहीं अब यह लगभग एक स्मार्टफोन यूजर की पहुंच में आ गया है। चैटजीपीट के आने के बाद लगभग हर एक टेक कंपनी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की तरफ अपने कदम बढ़ा दिए थे। कुछ समय पहले तक चहां ChatGPT नंबर एक एआई मॉडल था वहीं अब Google Gemini नंबर एक की पोजिशन में आ चुका है।

Googole AI Plus Plan

गूगल एआई प्लस के सस्ते प्लान से करोड़ों यूजर्स को मिलेगी बड़ी सहूलियत। (फोटो क्रेडिट-Digit)

भारतीय यूजर्स के बीच में भी गूगल जेमिनी काफी ज्यादा पॉपुलर हो चुका है। इसके दमदार फीचर्स ने यूजर्स को एआई का शानदार एक्सपीरियंस दिया है। यूजर्स के नया अनुभव देने के लिए कंपनी समय-समय पर इस एआई टूल में नए-नए फीचर्स और अपडेट्स ऑफर कर रही है। अब इसी कड़ी में कंपनी ने Google Gemini का नया AI Plus Plan लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे बेहद अफोर्डेबल प्राइस रेंज में लॉन्च किया है।

End of Feed