WhatsApp के करोड़ों यूजर्स का बढ़ गया सिर दर्द, Status में दिखेंगे Ads

WhatsApp एक पॉपलुर इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है। दुनिया भर में हर दिन करोड़ों लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। अगर आप भी वॉट्सऐप चला रहे हैं तो अब आपकी टेंशन बढ़ने वाली है। अब आपको वॉट्सऐप स्टेट्स में भी विज्ञापन दिखाई देंगे।

Authored by: गौरव तिवारीUpdated Dec 11 2025, 12:47 IST
​डिजिटल वर्ल्ड में इंस्टेंट मैसेजिंग के लिए पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा WhatsApp का इस्तेमाल किया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 3.5 बिलियन से अधिक लोगों ने अपने फोन में इस ऐप को इंस्टाल कर रखा है। Image Credit : IStock/Digit01 / 08

​डिजिटल वर्ल्ड में इंस्टेंट मैसेजिंग के लिए पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा WhatsApp का इस्तेमाल किया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 3.5 बिलियन से अधिक लोगों ने अपने फोन में इस ऐप को इंस्टाल कर रखा है।

​आज के समय में वॉट्सऐप सिर्फ एक चैटिंग ऐप ही नहीं बल्कि अब वॉइस कॉलिंग, वीडियो कॉलिंग, फोटो या फिर डॉक्यूमेंट शेयरिंग के लिए एक प्रमुख प्लेटफॉर्म बन चुका है। अपने सिक्योरिटी फीचर्स की वजह से इसकी डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है। Image Credit : IStock/Digit02 / 08

​आज के समय में वॉट्सऐप सिर्फ एक चैटिंग ऐप ही नहीं बल्कि अब वॉइस कॉलिंग, वीडियो कॉलिंग, फोटो या फिर डॉक्यूमेंट शेयरिंग के लिए एक प्रमुख प्लेटफॉर्म बन चुका है। अपने सिक्योरिटी फीचर्स की वजह से इसकी डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है।

​अगर आपके फोन में वॉट्सऐप है तो आपके लिए काम की खबर है। अब आपकी टेंशन बढ़ने वाली है। दरअसल अब कंपनी विज्ञापन को अपने प्लेटफॉर्म के जरिए और अधिक यूजर्स तक पहुंचाने की तैयारी में है। Image Credit : IStock/Digit03 / 08

​अगर आपके फोन में वॉट्सऐप है तो आपके लिए काम की खबर है। अब आपकी टेंशन बढ़ने वाली है। दरअसल अब कंपनी विज्ञापन को अपने प्लेटफॉर्म के जरिए और अधिक यूजर्स तक पहुंचाने की तैयारी में है।

दरअसल हाल ही में कुछ यूजर्स को एक पॉप मैसेज मिला जिसमें यह बताया गया कि अब ऐप पर लगने वाले स्टेटस और चैनल्स में भी Ads दिखाए जाएंगे। हालांकि किसी भी तरह के विज्ञापन प्राइवेट चैट सेक्शन में नहीं दिखाई देंगे।Image Credit : IStock/Digit04 / 08

दरअसल हाल ही में कुछ यूजर्स को एक पॉप मैसेज मिला जिसमें यह बताया गया कि अब ऐप पर लगने वाले स्टेटस और चैनल्स में भी Ads दिखाए जाएंगे। हालांकि किसी भी तरह के विज्ञापन प्राइवेट चैट सेक्शन में नहीं दिखाई देंगे।

​आपको बात दें कि मेटा की तरफ से इस साल जून के महीने में वॉट्सऐप स्टेटस अपडेट में विज्ञापन लगाने का ऐलान किया था। कंपनी की तरफ से यह कंफर्म किया गया है कि ऐड्स निजी चैट्स, कॉल्स और पर्सनल स्टेटस पूरी तरह से एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रहेंगे।Image Credit : IStock/Digit05 / 08

​आपको बात दें कि मेटा की तरफ से इस साल जून के महीने में वॉट्सऐप स्टेटस अपडेट में विज्ञापन लगाने का ऐलान किया था। कंपनी की तरफ से यह कंफर्म किया गया है कि ऐड्स निजी चैट्स, कॉल्स और पर्सनल स्टेटस पूरी तरह से एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रहेंगे।

​वहीं कई सारे यूजर्स को अब वॉट्सऐप पर एड दिखना भी शुरू हो गया है। फिलहाल अभी यह अपडेट्स टैब तक ही सीमित है। मतलब दूसरे यूजर्स के स्टेटस देखने के दौरान ही आपको विज्ञापन दिखाई देंगे। इस नए अपडेट के साथ वॉट्सऐप यूजर्स के पास एडवरटाइजर की प्रोफाइल देखने या फिर ऐड की रिपोर्ट करने का भी ऑप्शन होगा।Image Credit : IStock/Digit06 / 08

​वहीं कई सारे यूजर्स को अब वॉट्सऐप पर एड दिखना भी शुरू हो गया है। फिलहाल अभी यह अपडेट्स टैब तक ही सीमित है। मतलब दूसरे यूजर्स के स्टेटस देखने के दौरान ही आपको विज्ञापन दिखाई देंगे। इस नए अपडेट के साथ वॉट्सऐप यूजर्स के पास एडवरटाइजर की प्रोफाइल देखने या फिर ऐड की रिपोर्ट करने का भी ऑप्शन होगा।

​वॉट्सऐप स्टेटस और चैनल्स में दिखने वाले विज्ञान को लेकर फिलहाल अभी यह कंफर्म नहीं है कि इसे पूरी दुनिया में रोलआउट किया गया है या नहीं। इस नए अपडेट के जरिए अब स्टेटस के जरिए नए बिजनेस को भी खोज सकेंगे और साथ ही एडवरटाइजर से बातचीत भी कर पाएंगे। Image Credit : IStock/Digit07 / 08

​वॉट्सऐप स्टेटस और चैनल्स में दिखने वाले विज्ञान को लेकर फिलहाल अभी यह कंफर्म नहीं है कि इसे पूरी दुनिया में रोलआउट किया गया है या नहीं। इस नए अपडेट के जरिए अब स्टेटस के जरिए नए बिजनेस को भी खोज सकेंगे और साथ ही एडवरटाइजर से बातचीत भी कर पाएंगे।

​वॉट्सऐप के मुताबिक ऐड्स दिखाने के लिए वह कुछ सामान्य जानकारी का ही इस्तेमाल करता है जैसे- शख्स किस शहर का रहने वाला है, आपके फोन की भाषा क्या है, यूजर कौन-कौन से चैनल फॉलो करता है और उन चैनल्स में यूजर किस तरह के पोस्ट देखते हैं और उन्हें लाइक करते हैं।Image Credit : IStock/Digit08 / 08

​वॉट्सऐप के मुताबिक ऐड्स दिखाने के लिए वह कुछ सामान्य जानकारी का ही इस्तेमाल करता है जैसे- शख्स किस शहर का रहने वाला है, आपके फोन की भाषा क्या है, यूजर कौन-कौन से चैनल फॉलो करता है और उन चैनल्स में यूजर किस तरह के पोस्ट देखते हैं और उन्हें लाइक करते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!