अगर आप एक कैमरा सेंट्रिक स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। गूगल स्मार्टफोन लवर्स के लिए बहुत जल्द मार्केट में Google Pixel 10a को लॉन्च कर सकता है। पिछले कई महीनों से यह स्मार्टफोन सुर्खियों में बना हुआ है। इसको लेकर लगातार लीक्स सामने आ रही हैं। लीक्स की मानें तो कंपनी इसे 2026 के शुरुआत में लॉन्च कर सकती है। गूगल के इस अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर एक नई अपडेट सामने आई है जिसमें इसकी पहली झलक देखने को मिली है। आइए आपको इस स्मार्टफोन की डिटेल जानकारी देते हैं। यह गूगल की Pixel 10 सीरीज का सबसे सस्ता स्मार्टफोन होगा।
गूगल ने इस साल अपने फैंस के लिए Google Pixel 10 सीरीज को मार्केट में पेश किया था। लॉन्च के बाद से ही फैंस के बीच में Pixel 10a को लेकर एक्साइटमेंट बना हुआ है और बेसब्री के साथ इसके लॉन्च होने का इंतजार चल रहा है। इसके फीचर्स को लेकर भी कई सारी लीक्स सामने आ चुकी है। कुछ रिपोर्ट में यह भी सामने आ रहा है कि कंपनी इसे जनवरी 2026 में पेश कर सकती है।
टिप्स्टर ने किया बड़ा खुलासा
फोनएरिना की तरफ से एक रिपोर्ट में बताया गया कि टिप्स्टर @evleaks ने Google Pixel 10a के कई फीचर्स का खुलासा किया है। टिप्स्टर के मुताबिक इस स्मार्टफोन में 6.2 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिल सकता है। डिस्प्ले में कंपनी OLED HDR पैनल दे सकती है। इसके साथ ही डिस्प्ले में 120Hz का रिफ्रेशरेट और 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है।
सस्ते पिक्सल फोन में होगा धांसू कैमरा सेटअप
Google Pixel 10a के परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें कंपनी Tensor G4 चिपसेट और Titan M2 चिपसेट दे सकती है। इस स्मार्टफोन को बाजार में 256GB तक की बड़ी स्टोरेज ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोटोग्राफी के मामले में यह स्मार्टफोन सैमसंग, एप्पल और वीवो जैसे ब्रैंड को कड़ी टक्कर देने वाला है। Pixel 10a में आपको 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा के साथ-साथ 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड वाला सेंसर मिलने वाला है। इसके कैमरे से आप 4K रिकॉर्डिंग कर सकेंगे। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में आपको 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। गूगल का यह अपकमिंग स्मार्टफोन एआई फीचर्स से भी लैस होगा।
बड़ी बैटरी का होगा सपोर्ट
आउट ऑफ द बॉक्स Google Pixel 10a एंड्रॉयड 16 को सपोर्ट करेगा। इसमें पावर के लिए कंपनी 5100mAh की बड़ी बैटरी दे सकती है। स्मार्टफोन को जल्दी चार्ज करने के लिए इसमें 45W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में एनएफसी, GLONASS, Galileo, QZSS, BeiDou, NavIC के साथ-साथ वाई-फाई और यूएसबी टाइप सी का सपोर्ट मिल सकता है।
