शॉओमी के बजट स्मार्टफोन Redmi 15C 5G की पहली सेल आज, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
- Authored by: गौरव तिवारी
- Updated Dec 11, 2025, 12:12 PM IST
आपको बात दें कि Redmi 15C 5G को कंपनी ने तीन अलग-अलग वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसका बेस वेरिएएंट 4GB+128GB स्टोरेज के साथ आता है। इसमें आपको 6000mAh की बैटरी और 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है।
रेडमी ने इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में मिलेंग दमदार फीचर्स।(फोटो क्रेडिट-Digit)
अगर आप मिड रेंज सेगमेंट में एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। चीन की दिग्गज कंपनी शॉओमी के सब ब्रैंड रेडमी की तरफ से कुछ दिन पहले भारतीय बाजार में Redmi 15C 5G को लॉन्च किया गया था। आज यानी 11 दिसंबर से यह स्मार्टफोन अब सेल के लिए उपलब्ध है। दोपहर 12 बजे से यह ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन में खरीदारी के लिए उपलब्ध हो चुका है। आप इस स्मार्टफोन को बैंक डिस्काउंट और ईएमआई पर खरीदकर घर ले जा सकते हैं। रेडमी के इस लेटेस्ट डिवाइस में आपको 6000mAh की बड़ी बैटरी मिलने वाली है।
Redmi 15C 5G की कीमत
आपको बात दें कि Redmi 15C 5G को कंपनी ने तीन अलग-अलग वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसका बेस वेरिएएंट 4GB+128GB स्टोरेज के साथ आता है जिसे खरीदने के लिए आपको 12,499 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। इसका दूसरा वेरिएंट 6GB+128GB के साथ आता है। वहीं टॉप वेरिएंट 8GB+128GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। अगर आप 6GB वाला वेरिएंट खरीदते हैं तो आपको इसके लिए 13,999 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। वहीं टॉप वेरिएंट यानी 8GB वाला वेरिएंट आपको 15,499 रुपये में मिलेगा।
अमेजन इंडिया और कंपनी ग्राहकों को इस लेटेस्ट स्मार्टफोन के सभी वेरिएंट में डिस्काउंट ऑफर भी दे रही है जिसका फायदा लेकर आप इसे बेहद कम कीमत में खरीदकर घर ले जा सकते हैं। अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन तलाश रहे हैं जो कम कीमत में आपको डेलीरूटीन वर्क में शानदार परफॉर्मेंस दे तो आप Redmi 15C 5G की तरफ जा सकते हैं। रेडमी ने प्राइस ब्रैकेट के हिसाब से इस स्मार्टफोन में जबरदस्त फीचर्स उपलब्ध कराए हैं।
Redmi 15C 5G के स्पेसिफिकेशन्स
- Redmi 15C 5G में आपको 6.9 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है।
- इसके डिस्प्ले में आपको 120Hz का रिफ्रेश रेट और 660 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है।
- इस स्मार्टफोन को कंपनी ने TÜV Rheinland Low Blue Light सर्टिफिकेशन के साथ पेश किया है।
- आउट ऑफ द बॉक्स Redmi 15C 5G में आपको Redmi 15C 5G का सपोर्ट मिलेगा।
- परफॉर्मेंस के लिए इस स्मारट्फोन में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलेगा।
- मल्टी टास्किंग को स्मूथ बनाने के लिए इसमें 8GB तक की रैम और 128GB तक की स्टोरेज मिलती है।
- अगर आपको स्टोरेज कम लगती है तो आप माइक्रोएसडी कार्ड के जिए 1TB तक स्टोरेज को एक्सैंड कर सकते हैं।
- Redmi 15C 5G में आपको 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलता है।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।