Google New Feature for Travellers: दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन गूगल अपने यूजर्स के लिए एक शानदार फीचर लेकर आया है। गूगल का ये नया फीचर खासतौर पर ट्रैवलर्स के लिए डिजाइन किया गया है, जो यूजर को ट्रिप प्लान करने में जबरदस्त मदद करेगा। इस नए फीचर से आप न सिर्फ अपने लिए सबसे सस्ती फ्लाइट टिकट बुक कर पाएंगे बल्कि आप कम दाम में होटल की भी बुकिंग कर सकेंगे। इतना ही नहीं, गूगल सर्च इंजन का ये नया फीचर आपको ट्रिप के दौरान की जाने वाली एक्टिविटीज के बारे में भी बताएगा कि आप किसी जगह पर कब और क्या कर सकते हैं?
सबसे सस्ती फ्लाइट टिकट की गारंटी
गूगल के इस फीचर के तहत अगर आप Google Flights से फ्लाइट टिकट बुक करते हैं तो आपको सबसे सस्ती फ्लाइट टिकट मिलेगी। इसके लिए गूगल ने Price Guarantee Badge भी पेश किया है। Price Guarantee बैज इस ओर इशारा करेगा कि उस दिन के लिए फ्लाइट की टिकट की कीमत में और कटौती की गुंजाइश नहीं है।
गूगल पे से वापस मिल जाएंगे पैसे
अगर आपके द्वारा बुक की गई टिकट का किराया डिपार्चर के वक्त कम हो जाता है तो आपको Google Pay के जरिए पैसे लौटा दिए जाएंगे। मान लीजिए आपने कोई फ्लाइट टिकट 5000 रुपये में बुक की है और बाद में उसकी कीमत घटकर 3500 रुपये हो जाती है तो आपको गूगल पे से 1500 रुपये वापस कर दिए जाएंगे। फिलहाल, इसकी शुरुआत अभी अमेरिका में ही हुई है।
अच्छा होटल ढूंढना होगा पहले से ज्यादा आसान
गूगल के Travel Help से यूजर्स अपने मनपंसद होटल की भी बुकिंग कर सकते हैं। इस फीचर में यूजर्स को स्टोरी फॉर्मेट में होटल के ऑप्शन दिखाई देंगे। यहां से आप स्वाइप कर अलग-अलग होटल और उनकी डिटेल्स देख सकेंगे। अगर होटल सर्च करते हुए आपको कोई होटल पसंद आता है तो आप उसे सेव कर सकते हैं।
