Google ने लॉन्च किया Gemini Omni 1.1 Flash, अब 4K वीडियो 40 सेकंड तक बना सकेंगे

360p मोड के जरिए किसी आइडिया को कम समय और कम लागत में टेस्ट किया जा सकता है। इस तरह Google का नया मॉडल तेज प्रोटोटाइपिंग से लेकर हाई-क्वालिटी 4K वीडियो के फाइनल आउटपुट तक, वीडियो क्रिएशन के अलग-अलग चरणों को कवर करने की कोशिश करता है।

Google ने अपने Generative AI मॉडल Gemini Omni 1.1 Flash को पेश किया है। कंपनी के नए मॉडल में वीडियो बनाने और एडिट करने से जुड़े कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं। Gemini Omni 1.1 Flash की मदद से यूजर्स मौजूदा वीडियो सीन को आगे बढ़ाने, वीडियो के शुरुआती और आखिरी फ्रेम के बीच नया फुटेज तैयार करने और छोटे वीडियो को रेफरेंस के तौर पर इस्तेमाल करने में सक्षम होंगे। नया मॉडल 4K रिजॉल्यूशन तक वीडियो तैयार कर सकता है। वहीं, तेजी से ड्राफ्ट तैयार करने के लिए 360p मोड भी दिया गया है।

Gemini Omni 1.1 Flash

Gemini App और Google Flow में भी उपलब्ध

40 सेकंड तक बढ़ाया जा सकेगा वीडियो

Gemini Omni 1.1 Flash की सबसे बड़ी खासियत मौजूदा वीडियो को आगे बढ़ाने की क्षमता है। Google के मुताबिक, मॉडल अब किसी वीडियो को एक्सटेंड करते समय उसके पिछले 10 सेकंड तक के फुटेज का विश्लेषण कर सकता है। इससे पहले के वर्जन में केवल वीडियो के आखिरी एक सेकंड को ध्यान में रखा जाता था।

End of Feed