Google AI Gemini Pro: गूगल ने अपने लेटेस्ट जेमिनी एआई मॉडल जेमिनी प्रो (Gemini Pro) को डेवलपर्स और कंपनियों के लिए जारी कर दिया है। कंपनी ने हाल ही में अपने लेटेस्ट मॉडल जेमिनी को पेश किया था। गूगल का कहना है कि नया जेमिनी मॉडस काफी एडवांस है और तर्क कर सकता है, प्लान कर सकता है। इसमें इंसानों जैसी समझ भी है। बता दें कि जेमिनी प्रो के साथ गूगल ने जेमिनी नैनो और जेमिनी अल्ट्रा को भी पेश किया है।
Google AI Gemini Pro
डेवलपर्स के लिए उपलब्ध हुआ जेमिनी प्रो
गूगल ने अपनी घोषणा में कहा कि बार्ड को अब जेमिनी द्वारा संचालित किया जा रहा है और जल्द ही इसके और अपडेट जारी किए जाएंगे। साथ ही जेमिनी को डेवलपर्स और कंपनियों के लिए उपलब्ध किया गया है ताकि वे एलएलएम की पावर का उपयोग अपने लाभ के लिए कर सकें।
जेमिनी प्रो एपीआई
जेमिनी प्रो एपीआई डेवलपर्स और कंपनियों को एआई टूल, मॉडल और इंफ्रास्ट्रक्चर के एक सूट के साथ उपलब्ध है। नया बदलाव गूगल स्टूडियो डेवलपर्स को जेमिनी प्रो एपीआई तक पहुंचने की अनुमति देता है, जिसे गूगल क्लाउड वर्टेक्स एआई प्लेटफॉर्म के माध्यम से एक्सेस किया जा सकता है।
नए एआई मॉडल भी हुए लॉन्च
जेमिनी प्रो एपीआई के साथ गूगल ने वर्टेक्स एआई इकोसिस्टम के तहत कई नए मॉडल भी पेश किए जो डेवलपर्स और कंपनियों के लिए टूलकिट को बढ़ाते हैं। नए एआई मॉडल एक एडवांस्ड इमेजेन 2 टेक्स्ट-टू-इमेज डिफ्यूजन टूल, हेल्थकेयर कंपनियों के लिए तैयार MedLM जैसे विशेष फाउंडेशन मॉडल (यूएस-आधारित Google क्लाउड ग्राहकों के लिए उपलब्ध) और डेवलपर्स और सुरक्षा दोनों के लिए Duet AI मॉडल शामिल हैं।
जेमिनी नैनो वर्जन 1.0
जेमिनी प्रो के अलावा, गूगल ने पिक्सल 8 प्रो मॉडल पर जेमिनी नैनो का नया वर्जन 1.0 जारी किया है। गूगल जल्द जेमिनी अल्ट्रा 2024 को भी रिलीज कर सकता है। बता दें कि Gemini AI की टक्कर लेटेस्ट एआई टूल GPT-4 से है, जो फिलहाल सबसे पावरफुल भाषा मॉडल है।
