Diwali 2025: Gemini Nano Banana से बनवाएं यूनिक रंगोली, कहीं नहीं मिलेंगे ऐसे धांसू डिजाइन

इस बार एआई टूल्स का क्रेज हमें दिवाली की रंगोली में भी देखने को मिलेगा। इस डिजिटल युग में अब एआई से बनी रंगोली का ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है। Google Nano Banana एआई टूल का इस्तेमाल करके आप भी यूनिक रंगोली बना सकते हैं।

पिछले कुछ समय से हर त्योहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का क्रेज लोगों पर जमकर दिखाई दे रहा है। त्यौहारों और खास मौकों पर अब यूजर्स अपनी फोटो क्रिएट करने से लेकर स्टीकर्स और रंगोली डिजाइन के लिए एआई का खूब इस्तेमाल कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले दुर्गा पूजा की एआई जनरेटेड तस्वीरें हों या फिर नवरात्रि के दौरान गरबा से जुड़ी एआई फोटो—इन सभी ने सोशल मीडिया में जमकर सुर्खियां बटोरीं। अब दिवाली का पर्व नजदीक आ चुका है और इसमें भी हमें एआई फोटोज का चलन देखने को मिलेगा।

Rangoli designs

एआई की मदद से आप बेहतरीन रंगोली डिजाइन कर सकते हैं।

दिवाली के मौके पर जहां ऑफिस में रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं, वहीं घरों में भी लोग इस खास दिन पर रंग-बिरंगी रंगोलियों से अपने घर और आंगन को अलग-अलग डिजाइनर रंगोली से घर को सजाते हैं। इस बार एआई टूल्स का क्रेज हमें दिवाली की रंगोली में भी देखने को मिलेगा। इस डिजिटल युग में अब एआई से बनी रंगोली का ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है। Google Nano Banana एआई टूल का इस्तेमाल करके आप भी यूनिक रंगोली बना सकते हैं। आइए आपको नैनो बनाना एआई रंगोली इमेज के लिए कुछ शानदार एआई प्रॉम्प्ट बताते हैं।

End of Feed