3 अक्टूबर से शुरू होगा Google for India इवेंट, जानें क्या होगा खास

Google For India 2024 Event: इस कार्यक्रम में अक्सर भाषा अनुवाद, डिजिटल पेमेंट, लोकल बिजनेस सपोर्ट, शिक्षा और सरकारी भागीदारी से संबंधित घोषणाएं की जाती हैं, हालांकि गूगल ने अब तक इस इवेंट में होने वाली घोषणाओं के बारे में जानकारी नहीं दी है।

Google For India 2024 Event: गूगल 3 अक्टूबर को अपना वार्षिक गूगल फॉर इंडिया 2024 कार्यक्रम करने वाला है। गूगल इंडिया ने आधिकारिक X (पहले Twitter) अकाउंट के जरिए यह घोषणा की है। इस कार्यक्रम में गूगल भारत में इंटरनेट एक्सेस, डिजिटल साक्षरता और टेक्नोलॉजी-ड्राइवन सॉल्यूशन को बढ़ाने के लिए चल रहे प्रयासों के बारे में जानकारी देता है।

Google For India 2024 Event

Google For India 2024 Event

कब और कितने बजे शुरू होगा कार्यक्रम

यह कार्यक्रम 3 अक्टूबर को भारतीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम गूगल इंडिया के एक्स अकाउंट पर पहले पोस्ट किए गए एक क्रिपटिक टीजर के बाद आयोजित किया जाएगा। गूगल ने बाइनरी कोड में इवेंट की तारीख की घोषणा की है। इस मैसेज को डिकोड करने पर "गूगल फॉर इंडिया - 3 अक्टूबर" का पता चलता है, जो इस वार्षिक टेक शोकेस के 2024 वर्जन के लिए उत्सुकता पैदा करता है।

End of Feed