Google For India 2024: गूगल दुनिया सबसे बड़ा सर्च इंजन तो है ही साथ ही यह दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक भी है। आज भारत में गूगल द्वारा ‘गूगल फॉर इंडिया 2024’ फ्लैगशिप इवेंट का आयोजन किया गया। इस इवेंट में कंपनी ने अपने ऐप्स और सर्विसेज में AI को शामिल करने और भारतीय टेक इकोसिस्टम के साथ अपने बेहतर जुड़ाव के लिए विभिन्न फलों के बारे में जानकारी दी। आइये जानते हैं कि गूगल के ऐप्स और सर्विसेज में आपको क्या कुछ नया और खास देखने को मिल सकता है।
जैमिनी AI से लेकर गूगल पे तक, जानें क्या कुछ है नया
जैमिनी AI हुआ और बड़ा
जैमिनी AI
जैमिनी AI अब गूगल के बहुत से प्रोडक्ट्स में नजर आएगा। अपने वार्षिक इवेंट में गूगल ने जानकारी देते हुए बताया कि जैमिनी AI अब हिंदी के साथ-साथ अन्य 8 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध करवाया जाएगा। इन 8 भाषाओं में बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, तमिल, तेलुगु और उर्दू भाषाएं शामिल हैं। जैमिनी AI का ओवरव्यू फीचर भी इन सभी भाषाओं में उपलब्ध करवाया जाएगा। आपको बता दें कि ओवरव्यू फीचर की बदौलत ही जैमिनी AI सवालों के जवाब देता है।
गूगल लेंस
गूगल लेंस कंपनी का फ्री ऐप है जो फोटोज के माध्यम से सर्च करता है। कंपनी ने अपने वार्षिक इवेंट में जानकारी देते हुए बताया है कि अब यह ऐप वीडियो के आधार पर भी काम करेगा। आने वाले समय में आप गूगल लेंस से वीडियो भी सर्च कर पाएंगे और वीडियो में मौजूद चीजों के बारे में सवाल भी पूछ पाएंगे।
गूगल लेंस
यह भी पढ़ें: Rule Change: आधार कार्ड से लेकर PPF तक आज से बदल जाएंगे ये नियम, इन बातों का रखना होगा खास ध्यान
गूगल मैप में क्या बदलेगा
गूगल मैप में एक बहुत ही बड़ा अपडेट देखने को मिलेगा। इस महीने के अंत से गूगल मैप आपको जगहों के बारे में सारांश और रिव्यू भी बताएगा। अब आप फोटोज की मदद से भी गूगल मैप पर जगहों को खोज पाएंगे। इसके साथ ही गूगल मैप अब आपको कम विजिबिलिटी वाले क्षेत्रों के बारे में भी जानकारी देगा।
गूगल लेंस
गूगल मर्चेंट को भी मिला अपडेट
गूगल मर्चेंट का इस्तेमाल कर अब मर्चेंट इमेज पर आधारित आकर्षक वीडियोज बना सकते हैं। इतना ही नहीं, रेस्टोरेंट मालिक अब अपने मेनू की फोटो से ही ऑनलाइन मेनू बना पाएंगे। कस्टमर्स के साथ बेहतर कनेक्टिविटी के लिए गूगल मर्चेंट की मदद से अब मर्चेंट्स कस्टमर्स के साथ व्हाट्सऐप और SMS के माध्यम से भी बात कर सकते हैं।
गूगल मर्चेंट
गूगल पे पर गोल्ड लोन
मुथूट फाइनेंस के साथ मिलकर गूगल पे अब अपने यूजर्स को गोल्ड लोन भी ऑफर करेगा। ये गोल्ड लोन सिक्योर तो होंगे ही साथ ही इनकी ब्याज दर किफयाती और यूसेज ऑप्शन काफी फ्लेक्सिबल होगा। साथ ही अब ऐप में जैमिनी पावर्ड सपोएर्ट गाइड भी दिया जाएगा जिससे आप क्रेडिट संबंधित सवाल पूछ सकते हैं।
गूगल पे
गूगल प्ले प्रोटेक्ट
ऑनलाइन धोखाधड़ी और फ्रॉड से बचाव के लिए गूगल प्ले प्रोटेक्ट को भी कुछ जरूरी अपग्रेड्स दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि यह सर्विस अब अपने आप ऐप को एनालाइज करेगी और शक होने पर ऐप के इंस्टालेशन प्रोसेस को रोक देगी। कंपनी का दावा है कि यह सर्विस टेस्टिंग के दौरान काफी सफल रही है और सिर्फ सिंगापुर में ही 9 लाख ऐप्स को इनस्टॉल होने से रोका है।
गूगल प्ले प्रोटेक्ट
गूगल AI स्किल्स
गूगल ने नए AI स्किल कार्यक्रम की शुरुआत की है। यह एजुकेटर्स, डेवलपर्स, नौकरी की तलाश करने वाले और सरकारी अधिकारियों को कोर्स ऑफर। ऑफर किये जाने वाले कोर्स में से कुछ में AI से संबंधित टॉपिक्स को भी शामिल किया गया है और ये यूट्यूब और क्लाउड आधारित गूगल स्किल प्लेटफॉर्म पर मुफ्त में अंग्रेजी और हिंदी भाषाओं में उपलब्ध होंगे। आने वाले समय में ये 7 भारतीय भाषाओं का समर्थन भी करेंगे।
गूगल AI स्किल्स
गूगल वॉलेट और ABHA
गूगल की हेल्थ रिसर्च टीम भारत सरकार के साथ मिलकर मरीजों और अस्पतालों के बीच मौजूद गैप को कम करेगी। इसकी मदद से आप गूगल वॉलेट ऐप पर ही ABHA आईडी प्राप्त कर पाएंगे। साथ ही कंपनी ने यह भी बताया कि फिलहाल कंपनी अपोलो के साथ मिलकर हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में मुफ्त में स्वास्थ्य की जानकारी से संबंधित पैनल भी उपलब्ध करवाएगी।
गूगल वॉलेट
